लखनऊ

Subrata Roy News: लखनऊ लाया गया सुब्रत सहारा का पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार

Subrata Roy Death Cause: लखनऊ लाया गया सुब्रत सहारा का पार्थिव शरीर, गुरुवार को सहारा सिटी में अंतिम दर्शन होगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार की क्रिया होगी।

2 min read
Nov 15, 2023

Subrata Roy Death Cause: सुब्रत रॉय का मुंबई के एक निजी अस्पताल में मंगलवार की रात निधन हो गया। मृत्यु की वजह कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट बताई गई है। उनका पार्थिव शरीर मुंबई से विशेष विमान से लखनऊ लाया गया है। वही सुब्रत रॉय के परिजन लखनऊ एयरपोर्ट पर पहले ही आ गए थे। सुब्रत रॉय को आज लखनऊ में ही अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। वह कई तरह की बीमारियों से ग्रसित थे। मुंबई के निजी अस्पताल में बीते कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। सहारा समूह की तरफ से जारी प्रेस नोट में उनकी मौत की वजह कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट बताई गई है। इसके अलावा सहारा श्री हाइपर टेंशन और बीपी के मरीज भी बताए गए हैं।

सहारा श्री सुब्रत रॉय का मुंबई के एक अस्पताल में मंगलवार की रात निधन हो गया। मृत्यु की वजह कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट बताई गई है। बीते कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर मुंबई से विशेष विमान से लखनऊ लाया जा रहा है। विमान करीब चार बजे पहुंचेगा। उनके परिजन लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। लखनऊ में ही उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। वह कई तरह की बीमारियों से ग्रसित थे। मुंबई के निजी अस्पताल में बीते कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। सहारा समूह की तरफ से जारी प्रेस नोट में उनकी मौत की वजह कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट बताई गई है। इसके अलावा सहारा श्री हाइपर टेंशन और बीपी के मरीज भी बताए गए हैं।

सहारा सिटी में होगा अंतिम दर्शन

शाम सात बजे के आसपास पार्थिव शरीर गोमती नगर स्थित सहारा सिटी में लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। सहारा समूह से जुड़े हुए गुलाम जीशान ने बताया कि कल सुबह तक शव लोगों के दर्शन के लिए वहां रखा जाएगा। ऐसी उम्मीद है कि सहारा समूह से जुड़े हुए देश भर के कर्मचारी बड़ी संख्या में वहां पहुंच सकते हैं। गुरुवार को गोमती नगर के बैकुंठ धाम में सहारा श्री का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार का समय कल ही तय किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:Subrata Roy death: 2 हजार से 2 लाख करोड़ रुपये तक का सफर, सुब्रत राय ने ऐसे शुरू किया था कारोबार

यह भी पढ़ें:Subrata Roy story: सुब्रत रॉय की इस गलती से बर्बाद हुआ सहारा, प्रसनजीत सिंह ने लटकाई थी तलवार

Updated on:
15 Nov 2023 05:16 pm
Published on:
15 Nov 2023 03:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर