3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Subrata Roy Family: अंतिम घड़ी में नहीं मिला अपनों का साथ, विदेश में है परिवार

Subrata Roy Family: सुब्रत रॉय अपने अंतिम समय में बिल्कुल अकेले थे। आखरी समय में परिवार का कोई भी सदस्य उनके साथ नहीं था।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ayush Dubey

Nov 15, 2023

Subrata Roy Family

Subrata Roy Family: बिहार से गोरखपुर आए सुब्रत रॉय ने अपना सफर स्कूटर से शुरू किया, जो बुलंदियों तक पहुंचा। सुब्रत रॉय ने सहारा को 200 से 2 लाख करोड़ तक पहुंचाया। जिंदगी में तमाम उतार-चढ़ाव देखे। निवेशकों का पैसा न लौटा पाने पर जेल भी गए। 75 की उम्र में मंगलवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण निधन हो गया।

हमेशा लग्जरी और लोगों से घिरा हुआ इंसान अपने अंतिम समय में बिल्कुल अकेला था। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में जब सुब्रत रॉय ने अंतिम सांस ली तो उनके पास में परिवार का कोई भी नहीं था। सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना राय और बेटे सुशांतो और सीमांतो दोनों अभी विदेश में हैं। एक समय में रॉय का कारोबार लखनऊ से दुबई तक था जो अब खत्म हो चुका है।

यह भी पढ़ें:Subrata Roy story: सुब्रत रॉय की इस गलती से बर्बाद हुआ सहारा, प्रसनजीत सिंह ने लटकाई थी तलवार

इसका मुख्य कारण सुब्रत रॉय का रियल एस्टेट सेक्टर में कारोबार करना था। रियल एस्टेट मामले में ही सेबी विवाद सामने आया, जिससे पता चला कि सुब्रत रॉय जनता के जमा पैसे को गलत तरीके से दूसरी कंपनियों में ट्रांसफर कर रहे थे। इसी विवाद में सुब्रत रॉय का सुनहरा सफर खत्म हो गया और इसी मामले में रॉय को जेल भी हो गयी।

यह भी पढ़ें:Subrata Roy death: 2 हजार से 2 लाख करोड़ रुपये तक का सफर, सुब्रत राय ने ऐसे शुरू किया था कारोबार

Story Loader