लखनऊ

यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह बने हाईकोर्ट के आधिकारिक वकील

उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी और 1980 के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी सुलखान सिंह अब हाईकोर्ट के आधिकारिक वकील बन गए हैं

less than 1 minute read
Oct 23, 2018
यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह बने हाईकोर्ट के आधिकारिक वकील

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी और 1980 के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी सुलखान सिंह अब हाईकोर्ट के आधिकारिक वकील बन गए हैं। एडीशनल एडवोकेट जनरल विनोद शाही ने उन्हें बैंड पहनाया।सुलखान सिंह ढाई महीने पहले ही महानिदेशक के पद से रिटायर हुए हैं।

ऐसे की शुरूआत

ये भी पढ़ें

यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की पुत्री प्रियंका ने KBC में जीते 25 लाख

सुलखान सिंह बांदा के तिंदवारी क्षेत्र के जौहरपुर गांव के रहने वाले हैं। इनका जन्म 1957 में हुआ था। सुलखान सिंह ने इंटर तक की पढ़ाई बांदा से की थी। इसके बाद आईआईटी रुढ़की में इन्होंने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की। इसके बाद दिल्ली से एमटेक किया और फिर कुछ समय तक के लिए रेलवे में इंजीनियर पद पर तैनात रहे।

तय की पुलिस की जवाबदेही

1983 में सुलखाल सिंह भारतीय पुलिस सेवा में चुने गए। साल 2001 में वह लखनऊ के उपमहानिदेशक बनाए गए। अपने कार्यकाल के दौरान वह कई भ्रष्ट पुलिस अफसरों का तबादला करवा कर सुर्खियों में रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण के जमीनी प्रयास शुरू किए। उन्होंने पुलिस की बीट व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए। दूरदराज जिलों के पुलिस अधिकारियों के क्रियाकलापों की वे जानकारी रखते थे। सुलखान सिंह ने लूट-डकैट और चोरी जैसे घटनाओं की वारदात में भी पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय कराई।

ये भी पढ़ें

फतेहपुर कोतवाल-कांस्टेबल हत्या प्रकरण में कोर्ट में पेश हुआ आरोपी, कोर्ट ने दिया ये फैसला

Published on:
23 Oct 2018 06:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर