लखनऊ

भाजपा सांसद हैं स्वामी प्रसाद की बेटी संघमित्रा, बोलीं- रामचरितमानस विवाद से लेना-देना नहीं

Ramcharitmanas Controversy Update: रामचरितमानस विवाद में अब स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्या का भी बयान आ गया है। बीजेपी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें अपना स्टैंड क्लीयर करने को कहा था।

2 min read
Jan 31, 2023
भाजपा के खिलाफ विद्रोह का झंडा फहराया था

भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने रामचरितमानस पर अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी से उपजे विवाद से किनारा कर लिया है। संघमित्रा ने कहा, “मैं चुनावों पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं और यह सुनिश्चित कर रही हूं कि मेरी पार्टी दोबारा सत्ता में वापस आए। यह चुनाव के अलावा अन्य मुद्दों पर बोलने का समय नहीं है।“एक दिन पहले उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख भूपेंद्र चौधरी ने संघमित्रा से अपना स्टैंड स्पष्ट करने को कहा था, क्योंकि वह भाजपा की सांसद हैं और उन्हें पार्टी की विचारधारा का पालन करना आवश्यक है।

कुछ लोग भड़काने का काम कर रहे: संघमित्रा

संघमित्रा ने कहा कि रामचरितमानस पर उनके पिता की टिप्पणी विवाद का विषय नहीं बल्कि चर्चा का विषय है। उन्होंने कहा, इस मुद्दे का विश्लेषण और चर्चा की जानी चाहिए कि एक विशेष पंक्ति (पुस्तक में) पर बार-बार विवाद क्यों हो रहा है। कुछ लोग विवाद को भड़काने के लिए अनावश्यक मुद्दों को उठा रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव अभी एक साल दूर हैं, इसलिए संघमित्रा पार्टी आलाकमान से किसी भी संभावित प्रतिक्रिया को टालते हुए सावधानी से चलना चाहती हैं। समझा जाता है कि भाजपा नेतृत्व भी ओबीसी समुदाय को नाराज नहीं करने के लिए अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है।

समुदाय हित के लिए छोड़ी भाजपा: संघमित्रा

भाजपा सूत्रों ने कहा कि पार्टी इस तथ्य से अवगत है कि समाजवादी पार्टी निकाय और फिर 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए ओबीसी, दलितों और मुसलमानों को मिलाकर एक नया सामाजिक गठबंधन बनाने की कोशिश कर रही है। संघमित्रा ने पिछले साल खुद को एक विकट स्थिति में पाया, जब मौर्य जो उस समय योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में मंत्री थे ।भाजपा के खिलाफ विद्रोह का झंडा फहराया था और सपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने तब कहा था कि उनके पिता ने अपने समुदाय के हितों के लिए भाजपा छोड़ दी।

Published on:
31 Jan 2023 01:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर