3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मायावती को अपनी ताकत दिखाने में लगे आर.के. चैधरी व मौर्य

आर.के. चैधरी व मौर्य अन्य दलों से ज्यादा मायावती को अपनी ताकत का एहसास कराना चाहते हैं। साथ ही बसपा के अन्य नेताओं को पार्टी से तोड़कर ये भी बताना चाहते हैं कि केवल वे ही नहीं अन्य लोग भी मायावती से नाराज हैं।

2 min read
Google source verification

image

Raghvendra Pratap

Jul 10, 2016

mayawati maurya choudhary

mayawati maurya choudhary

लखनऊ.
बहुजन समाज पार्टी छोड़ कर अलग हुए दो बड़े नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और आर.के. चैधरी अपनी-अपनी रैलियों की तैयारी में लग गए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य जहां रैली की सफलता के लिए जल्दी प्रदेशव्यापी दौरे पर निकलने की तैयारी कर रहे हैं वहीं आर.के. चैधरी का सारा ध्यान फिलहाल लखनऊ और आस-पास के जिलों पर केन्द्रित है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने 30 जून को लखनऊ में कार्यकर्ता सम्मेलन के नाम पर बड़ी भीड़ जुटा कर मायावती को सीधे चुनौती दी। यही पर उन्होंने रमाबाई अम्बेडकर स्थल पर बड़ी रैली करने की घोषणा भी की। दोनों ही नेता अन्य दलों से ज्यादा मायावती को अपनी ताकत का एहसास कराना चाहते हैं। साथ ही बसपा के अन्य नेताओं को पार्टी से तोड़कर ये भी बताना चाहते हैं कि केवल वे ही नहीं अन्य लोग भी मायावती से नाराज हैं।


शाहूजी महाराज के जन्मदिन पर ताकत दिखाएंगे चैधरी

आर.के. चैधरी 11 जुलाई को समर्थकों की राय लेंगे और 26 जुलाई को शाहूजी महाराज के जन्मदिन पर लखनऊ के बिजली पासी किले में रैली करेंगे। विसंवर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव नजदीक है और बसपा से अलग हुए दोनों नेताओं के लिए ये रैलियां किसी भी तरह करो-मरो से कम नहीं। रैली के जरिए जमीनी ताकत का अहसास कराने में सफल रहे तो आगे की सियासी राह कुछ आसान होगी वरना संघर्ष बढ़ जायेगा। यही कारण है कि दोनों नेता अपनी-अपनी रैली में भीड़ जुटाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे।


अपने नेताओं पर नजर रख रहीं हैं मायावती

वहीं पार्टी में हो रही टूट फूट से परेशान मायावती भी एलर्ट हो गई हैं। बसपा ने भाजपा और बसपा के नेताओं, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है। इसके लिए बसपा ने अपने कुछ खास सिपहसलारों और दूसरों दलों के नेताओं, अफसरों और पत्रकारों को सुरागकशी के लिए लगाया है। जिस समय रहते हुए डैमेज कंट्रोल किया जा सके। बसपा के एक दिग्गज नेता का कहना है कि बसपा को अधिक खतरा भाजपा की खुराफातियों से है। बसपा को डैमेज करने के लिए कई ऑपरेशन चला रखे हैं।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader