17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर:जगदगुरु रामभद्राचार्य दिल्ली एम्स रेफर,जानें हेल्थ अपडेट

उत्तराखंड के देहरादून स्थित सिनर्जी अस्पताल में भर्ती पीठाधीश्वर जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज को दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया है। आगे जानें कि आखिर उन्हें एम्स दिल्ली क्यों रेफर करना पड़ा है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Naveen Bhatt

Feb 14, 2024

swami_rambhadracharya_maharaj.jpg

जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज

जगदगुरु रामभद्राचार्य महाराज कुछ दिन पूर्व यूपी के हाथरस में कथा सुना रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर उत्तराखंड के देहरादून स्थित सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। तब से डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग कर रही थी। उस वक्त अस्पताल प्रबंधन ने बताया था कि महाराज को तीन-चार दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। तब से रामभद्राचार्य महाराज का उपचार करते हुए स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग चल रही थी। इसी बीच मंगलवार शाम उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया है।

एम्स में बदली जाएगी हार्ट की वॉल्ब

मंगलवार शाम जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज को एम्स दिल्ली ले जाया गया है। इधर, सिनर्जी के एमडी कमल गर्ग के मुताबिक स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की बाईपास सर्जरी दिल्ली एम्स में हुई थी। गर्ग के मुताबिक अब उनके हार्ट की वॉल्ब बदली जाएगी। वॉल्ब बदलने के लिए मंगलवार शाम उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया है। गर्ग के मुताबिक रामभद्राचार्य महाराज 18 फरवरी तक वापस सिनर्जी अस्पताल आ जाएंगे।


सोशल मीडिया में जारी किया था वीडियो

कुछ दिन पूर्व स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। उन्होंने अनावश्यक खबरों पर ध्यान न देने की अपील भी भक्तों से की थी। उन्होंने भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करने की भी अपील की थी। कहा था कि वह अपने शिष्य के यहां आए हुए हैं। जल्द ही रामकथा करेंगे। इससे साफ जाहिर होता है कि रामभद्राचार्य महाराज जल्द ही स्वस्थ्य होकर कथा वाचन शुरू कर देंगे।