29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वरा भास्कर ने वायरल की अपनी शादी की तस्वीरें, अखिलेश के बारे में क्या कहा?

बरेली निवासी फहद अहमद से शादी के तीन दिन बाद स्वरा भास्कर ने शादी की तस्वीरें ट्वीट की हैं। तस्वीरों में वे सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ मौजूद हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vishnu Bajpai

Mar 16, 2023

Swara Bhaskar and Fahad Ahmad Marriage Photos

स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर शादी के बाद रिसेप्‍शन की तस्वीरें शेयर कीं।

दिल्ली में 13 मार्च यानी रविवार को स्वरा भास्कर और बरेली निवासी फहद अहमद पूरे रीति रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद गुरुवार को स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रिसेप्‍शन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी दिख रहे हैं।


स्वरा भास्कर ने अखिलेश यादव के साथ तस्वीरें शेयर करते लिखा "स्वाद अनुसार उत्सव में श्री अखिलेश यादव जी का स्वागत करते हुए खुशी और सम्मान महसूस हो रहा है। प्रदीप भैया के अपने नेता के साथ एक तस्वीर के सपने को पूरा करने के लिए इस अवसर का उपयोग किया मैंने पार्टी के बारे में अपने पिता जी के विचार भी अखिलेश जी के साथ साझा किए।"

स्वरा और सपा नेता फहद अहमद के रिसेप्‍शन में पहुंचे अखिलेश यादव। IMAGE CREDIT:

अखिलेश यादव ने भी तस्वीरें शेयर कर कही ये बात
स्वरा भास्कर के तस्वीरें शेयर करने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर पर तीन तस्वीरें साझा की। पहली तस्वीर में अखिलेश यादव, स्वरा भास्कर और फहद अहमद एक साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में अखिलेश यादव कुछ लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : रामनवमी पर अखंड रामायण कराने के मामले में अखिलेश ने योगी सरकार पर कसा तंज

स्वरा और सपा नेता फहद अहमद के रिसेप्‍शन में पहुंचे अखिलेश यादव। IMAGE CREDIT:

इसमें स्वरा भास्कर और फहद अहमद भी हैं। तीसरी तस्वीर में अखिलेश के साथ सपा नेता और स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद व अन्य लोग हैं। अखिलेश ने तस्वीरें शेयर करते हुए स्वरा भास्कर और उनके पति को शुभकामनाएं दी हैं।

Story Loader