26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामनवमी पर अखंड रामायण कराने के मामले में अखिलेश ने योगी सरकार पर कसा तंज

Ramnavmi 2023 : यूपी में सियासत एक बार फिर गरमा गई है। सपा प्रमुख ने अखंड रामायण पाठ के लिए जारी होने वाली रकम को लेकर योगी सरकार पर तंज कसा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 14 Mar 2023, 7:01 PM IST

akhilesh yadav taunted yogi adityanath regarding ramnavami

उत्तर प्रदेश में सपा प्रमुख और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव योगी सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरते रहते हैं। इस बाद उन्होंने योगी सरकार के रामनवमी पर कराए जाने वाले अखंड रामायण पाठ को लेकर जारी की जाने वाली रकम पर निशाना साधा है। यहां पहले हम आपको मूल मुद्दे से परिचित कराते हैं।

योगी सरकार ने दिए हैं रामनवमी पर अखंड रामायण पाठ कराने के निर्देश
21 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इस बीच योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 29 मार्च को रामनवमी पर प्रदेश के सभी जिलों में अखंड रामायण पाठ के आयोजन का निर्देश दिया है। इसके लिए सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस कार्यक्रम के लिए योगी सरकार की ओर हर जिले को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

महिलाओं और बालिकाओं की होगी विशेष भागीदारी
अखंड रामायण पाठ के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार रामनवमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन कराएगी। इसमें महिलाओं और बालिकाओं की विशेष रूप से भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके लिए प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम की ओर से सभी मंडलायुक्तों और डीएम को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब आपको बताते हैं कि अखिलेश यादव ने क्या कहा..

यह भी पढ़ें : इंस्टाग्राम पर लड़के के साथ देखा वीडियो, सनकी पिता ने मां-बेटी को गोली से उड़ाया

डीएम को जारी होने वाले रुपये पर कसा तंज
रामनवमी पर अखंड रामायण का पाठ कराने के निर्देश पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर योगी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया, लेकिन प्रत्येक जिले के डीएम को दी जाने वाली रकम को लेकर तीखा तंज भी कसा।

यह भी पढ़ें : अशरफ से साठगांठ में जेलर समेत सात निलंबित, दो सिपाही गिरफ्तार

भाजपा सरकार त्योहारों पर फ्री सिलेंडर दे
अखिलेश यादव ने कहा-"रामनवमी मनाने के लिए उप्र के ज़िलाधिकारियों को एक लाख रुपये दिये जाने के प्रस्ताव का स्वागत है पर इतनी कम रक़म से होगा क्या, कम से कम 10 करोड़ देने चाहिए। जिससे सभी धर्मों के त्योहारों को मनाया जा सके। भाजपा सरकार त्योहारों पर फ़्री सिलेंडर दे और इसकी शुरुआत इसी रामनवमी से हो।"