23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजपूत करणी सेना के सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर टी राजा सिंह को याद आए यूपी के सीएम, बोले-योगी स्टाइल में हो इंसाफ

राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर भाजपा नेता टी राजा सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के स्टाइल में इंसाफ दिलाने की मांग की।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Upendra Singh

Dec 05, 2023

sukhdev_singh_1.jpg

राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी बाएं से फाइल फोटो। दाएं से भाजपा नेता टी राजा सिंह।

भाजपा नेता टी राजा सिंह ने कहा कि उसी की भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को जांच करनी चाह‌िए कि हत्या के पीछे PFI और ISI की साजिश तो नहीं है। भाजपा नेता टी राजा सिंह ने कहा, "अभी-अभी दुखद समाचार मिला है। राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसमें पीएफआई या फिर आईएसआई की साजिश है।


टी राजा सिंह बोले-योगी स्टाइल में हो काम
भाजपा नेता टी राजा सिंह ने कहा, “मेरी भाषा में गोली का जवाब, गोली से ही देना चाह‌िए। अगर राजस्‍थान में कानून व्यवस्‍था को कंट्रोल करना है, तो वहां योगी के स्टाइल में काम करना चाह‌िए।” टी राजा सिंह ने कहा कि सुख देव सिंह का लक्ष्य गोहत्या पर प्रतिबंध करना था। वह एक अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ने वाले व्यक्ति थे। टी राजा सिंह ने आगे कहा कि शांति और धैर्य रखना होगा। भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराधमुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकताओं में है। गोगामेडी की आत्मा का प्रभु शांति प्रदान करें।


घर में घुसे अज्ञात बदमाश
बदमाशों ने सुखदेव सिंह घर में घुसकर फायरिंग की। सुखदेव सिंह गोगामेडी और गनमैन नरेंद्र को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसेफ ने इसकी पुष्टि की है। इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल भी हुए हैं।