
CM Yogi
लखनऊ. Teachers Day. शिक्षक दिवस से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शिक्षकों को खुश करने जैसे फैसले लिए हैं। यूपी में अगले कुछ माह बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली हो सकती है। 69000 शिक्षक भर्ती (69000 Teachers Recruitment) को लेकर भी फैसला लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बेसिक शिक्षा परिषद (Basic Shiksha Parishad) के विद्यालयों के लिए खाली पड़े पद और कुछ नए पद सृजन करने के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है।
बैठक में उन्होंने इस पर फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इसके लिए शिक्षक व छात्रों का अनुपात संतुलित होना चाहिए। जिन विद्यालयों में शिक्षकों को पद खाली हैं उनको भरा जाना चाहिए व विद्यालयों का अध्ययन कर नए पद सृजन किए जाने चाहिए। सीएम योगी ने इसके लिए राजस्व परिषद के चेयरमैन की अध्यक्षता में विशेष समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम योगी ने समिति को रिक्त पदों का अध्ययन कर जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है जिससे नई नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की जा सके। उन्होने बेसिक शिक्षा के अधिकारियों को स्कूलों के कायाकल्प अभियान के तहत अवशेष कार्यों को पूरा करने के निर्देश भी दिए।
3049 एडेड जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों की परीक्षा-
इसके साथ ही यूपी के 3049 एडेड जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों के खाली पड़े 1894 पदों के लिए 17 अक्टूबर को परीक्षा होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में पहला प्रश्नपत्रदोनों पदों के लिए अनिवार्य होगा,वही दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा सिर्फ प्रधानाध्यापक पद के दावेदारों के लिए होगी। इसका रिजल्ट 12 नवंबर को जारी होगा।
69,000 शिक्षक पदों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी-
69,000 शिक्षक पदों की भर्ती तीन चरणों की काउंसिलिंग के बाद लगभग पूरी हो गई है। चयनितों को स्कूल आवंटित होने का इंतजार है। दोनों भर्तियों में करीब 1.15 लाख से अधिक को नियुक्ति मिली है।
Published on:
04 Sept 2021 11:18 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
