
कुकर्म के बाद किशोर की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है
Crime News:गे चैटिंग एप पर दोस्ती और उसके बाद अप्राकृतिक संबंध बनाकर एक किशोर की पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ये घटना उत्तराखंड के ऋषिकेश क्षेत्र में घटी है। एक महिला ने तपोवन चौकी पुलिस को सूचना दी थी कि उसका नाबालिग बेटा बीते आठ अक्तूबर से घर से लापता चल रहा है। तमाम जगहों पर खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लग रहा है। पुलिस ने किशोर की गुमशुदगी दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी थी। थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक रीतेश साह के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में लापता नाबालिग आठ अक्तूबर सुबह करीब नौ बजे जानकी पुल पर एक युवक के साथ लक्ष्मण झूला की ओर जाता हुआ दिखाई दिया था। किशोर के साथ मौजूद युवक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह रुमाल से ढक रखा था। उसके बाद कड़ी से कड़ी जोड़ पुलिस जांच आगे बढ़ी तो अप्राकृतिक संबंध बनाने के बाद किशोर की हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने मृतक नाबालिग का शव बरामद कर लिया है।
पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए किशोर की हत्या करने वाले गणेश सिमल्टी (25) निवासी वार्ड नंबर-3 डोईवाला को दबोच लिया। गणेश ने पुलिस को बताया कि किशोर से उसकी जान पहचान एक गे चैटिंग एप से हुई थी जो बाद में दोस्ती में बदल गई थी। बताया कि नाबालिग उस पर शादी का दबाव बना रहा था। मना करने पर न्यूड वीडियो परिवार को दिखाकर बदनाम करने की धमकी दे रहा था। इसी को देखते हुए वह किशोर को आठ अक्तूबर को नीलकंठ रोड पर कुटिया के पास जंगल में ले गया, जहां उसने उसकी हत्या कर दी थी।
पुलिस ने लापता नाबालिग की सीडीआर खंगालने पर एक संदिग्ध नंबर से बार-बार बात होना पाया गया। संदिग्ध नंबर की आईडी गणेश सिमल्टी (25) निवासी वार्ड नंबर-3 डोईवाला की निकली। आईडी पर अंकित पते पर जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि गणेश दो वर्ष पूर्व में वहां रहताथा। गणेश का फोन सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन सीपेट संस्थान डोईवाला में मिली। सीपेट पहुंचने पर पता चला कि गणेश संस्थान की पैन्ट्री में काम करता है। कुछ दिनों से आ नहीं रहा है। सीपेट से गणेश के बारे में जानकारी जुटाकर पुलिस उसके घर पहुंची और उसे दबोच लिया।
Updated on:
26 Oct 2024 11:28 am
Published on:
26 Oct 2024 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
