कुरान की 26 आयतों को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार उन्होने अपनी वसीयत लिखकर वीडियो संदेश जारी कर दिया है।
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि मरने के बाद उनकी अंतिम इच्छा जरूर पूरी कर दी जाए। उन्होंने बोला कि- मेरी अंतिम इच्छा है कि उन्हें हिंदू रीति-रिवाजों के साथ जलाया जाए। उनकी चिता में आग उनके हिन्दू दोस्त अग्नि यति नरसिम्हानन्द सरस्वती देंगे।
उन्होंने कहा कि मरने के बाद मेरा अंतिम संस्कार ऐसे ही किया जाए इसीलिए वसीयतनामा भी तैयार कर लिया है।
उनका शरीर मृत्यु के उपरांत उनके दोस्तों को दिया जाए। रिजवी ने यह भी आरोप लगाया कि मुसलमान मेरी हत्या करने की और गर्दन काटने की साजिश रच रहे हैं।
मुस्लिम मेरी हत्या की साजिश रच रहें
हिंदुस्तान और हिंदुस्तान के बाहर मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है। मुझ पर इनाम रखे जा रहे हैं मेरा गुनाह सिर्फ इतना है कि मैंने 26 आयतों को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया था। जो इंसानियत के प्रति नफरत फैलाते हैं।
कब्रिस्तान में मुसलमान मुझे कोई जगह नहीं देंगे। मेरे हिंदू दोस्त जो हैं उनको मेरा अंतिम संस्कार कर दिया जाए। अंतिम संस्कार में मेरे यति नरसिंहानंद सरस्वती जी को मैंने अधिकृत किया है।
कुरान की 26 आयाते हटाने की याचिका हुई थी दायर
आपको बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट में 26 कुरान की आयतें हटाने की मांग को लेकर एक याचिका दाखिल की थी।
हालांकि सुप्रीम कोर्ट में याचिका फाइल हो चुकी थी, लेकिन फिर भी वसीम रिजवी अक्सर ऐसे बयान देते रहते हैं। जिसमें 26 आए थे जो कुरान में दी है उस पर इंसानियत के विरुद्ध होना बताते हैं इस वजह से वह कुछ मुस्लिम संगठनों के निशाने पर लगातार बने हुए हैं।