-आउटर रिंग रोड़ की शुरूआत बख्शी
का तालाब के आगे डिगोई गांव से होगी जहां से होते हुए ये कुर्सी रोड के
पास, गांव बेहटा के साथ बाराबंकी के निंदूरा के गांवों को छूते हुए
देवांक्षेत्र को जोड़ेगी। इसी के साथ ये रोड़ गांव जबरीखुर्द, कटालीपुरवा,
गोसाईंगपुरवा, सरसौंधी, मुरादाबाद, मुजफ्फरमऊ और डु़मरीपुरवा गांव को भी टच
करेगी। इसके बाद आउटर रिंगरोड दोबारा लखनऊ सीमा में प्रवेश करेगी। इंदिरा
कैनाल के पास गोयल हाइट्स अपार्टमेंट के पास से आउटर रिंग रोड निकलेगा।
इसके आगे इंदिरा कैनाल के एक्वाडक्टको टच करेगी।