लखनऊ

लखनऊ इकाना स्‍टेडियम में T-20 मैच के पहले हुआ था बड़ा झोल, छक्के छोड़ो चौके भी नहीं लगा पा रहे थे सूर्या और हार्दिक

इंडिया की बैटिंग आप जानते हैं? सूर्य कुमार यादव को? जानते ही होंगे। अच्छा एक बात बताइए। अगर सूर्य कुमार यादव और हार्दिक पांड्या क्रीज पर हों फिर भी 45 बॉल तक ***** क्या कोई चौका न लगा हो, ये आम बात लग रही है? नहीं न?

2 min read
Jan 31, 2023

न्यूजीलैंड पहले खेलने आई और 99 रन बना सकी
दरअसल ये कहानी है, लखनऊ के इकाना स्टेडियम की। लास्ट संडे यहां टी-20 मैच हुआ। न्यूजीलैंड पहले खेलने आई और सिर्फ 99 रन बना सकी। जवाब में भारत के धुरंधर बल्लेबाजों के पसीने छूट गए। मैच के आखिरी ओवर की 5वीं बॉल पर किसी तरह इंडिया ये मेच जीत पाई।

ये नॉरमल नहीं है न? मैच के तुरंत बाद यही बात इंडियन कैप्टन हार्दिक और न्यूजीलैंड कैप्टन सैंटनर ने भी कही। लेकिन मामला इतना ही नहीं है। असल में इस टी--20 मैच में एक बड़ा झोल हुआ है। ऐन मोमेंट पर किसी ने पिच थी, आइए अंदर की कहानी बताते हैं।

मैच के ‌तीन दिन पहले तीन नंबर की पिच तैयार करने का निर्देश दिए
लखनऊ में इकाना स्टेडियम के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, क्यूरेटर मैच के लिए शुरुआत से ही चार और पांच नंबर की पिच तैयार कर रहे थे। दावा किया जा रहा था कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 200 रन के आसपास पहुंचेगी। मैच के तीन दिन पहले बीसीसीआई के क्यूरेटर तापोस चटर्जी इकाना पहुंचे। उन्होंने तीन नंबर की पिच तैयार करने का निर्देश दिया। इसी पर मैच हुआ। इस संबंध में इकाना प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है।

हार्दिक पांड्या ने पिच को चौंकाने वाला बताया
हार्दिक पांड्या ने पिच को चौंकाने वाला बताया था। लखनऊ की पिच ने वाकई हैरान कर दिया। इससे टीम के प्लेयर और दर्शक दोनों खुश नहीं हैं। दर्शकों ने कहा कि मजा नहीं आया। प्लेयर्स ने कहा कि वो अपना नेचुरल गेम नहीं खेल पाए।

सोशल मी‌डिया पर इकाना का खेल प्रेमियों ने मजाक उड़ाया
इकाना की पिच का सोशल मीडिया पर खेल प्रेमियों ने खूब मजाक उड़ाया। एक यूजर मिठा ने ट्विटर पर लिखा कि इस पिच पर कभी टी-20 मत कराना भाई। अंकुर चतुर्वेदी ने लिखा कि लग रहा था कि किसी टेस्ट मैच में पांचवें दिन का खेल देख रहा हूं।

क्यूरेटर पिच पर अधिक ध्यान नहीं दे पाए
यूपीसीए के निदेशक युद्धवीर सिंह ने ‌कहा कि चूक तो हुई है। इकाना में लगातार मैच हो रहे हैं। ऐसे में क्यूरेटर पिच पर अधिक ध्यान नहीं दे पाए। पिच पर ध्यान देना चाहिए था। आगे अभी और बड़े मैच हैं। ऐसे में पिच का ख्याल रखा जाएगा।

इकाना प्रबंधन ने क्यूरेटर बदल ‌ दिए
इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच को लेकर उठे तूफान के बीच इकाना प्रबंधन ने सोमवार को अपने क्यूरेटर को बदल दिया है। नए क्यूरेटर ग्वालियर के संजीव राधेश्याम अग्रवाल नियुक्त किए गए हैं। वह दो फरवरी को कामकाज संभालेंगे। मौजूदा क्यूरेटर सुरेंद्र कुमार को हटाकर इकाना के बी -ग्राउंड की जिम्मेदारी दी गई है।

Published on:
31 Jan 2023 06:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर