10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करवाचौथ के दिन सफेद रंग के सामान न छुएं, इन रंगों से भी रहें दूर, हो सकता है अशुभ

इस बार करवाचौथ 28 अक्टूबर को पड़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 4 Oct 2018, 8:02 AM IST

lucknow

करवाचौथ के दिन सफेद रंग के सामान न छुएं, इन रंगों से भी रहें दूर, हो सकता है अशुभ

लखनऊ. इस बार करवाचौथ 28 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन सुहागनें अपने सुहाग की लम्बी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। महिलाएं हर तरह से अपने पति की दीर्घायु अौर स्वास्थ्य के लिए सभी शुभ काम करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे काम एेसे भी होते हैं जिन्हें करना अशुभ माना जाता है। महिलाअों को ये काम खास तौर पर करवाचौथ में नहीं करना चाहिए। लखनऊ के इंदिरा नगर के रहने वाले आचार्य अशोक त्रिपाठी बताते हैं कि करवा चौथ के दिन पत्नियों को क्या नहीं करना चाहिए।

कोई भी सफेद वस्तु ना छुएं

करवाचौथ के दिन चंद्रमा पूजा के पहले दूध, दही, चावल, कोई सफेद कपड़ा या वस्तु को हाथ ना लगाएं और ना ही किसी को अपने हाथ से दें। ऐसा माना जाता है कि इससे चंद्र देव रुष्ट हो जाते हैं और आपको किसी अशुभ फल का कोप झेलना पड़ सकता है।

नीले, भूरे, काले रंग के प्रयोग से बचें

करवाचौथ के दिन काला रंग भूलकर भी ना पहनें। इसे नकारात्मक प्रभाव का माना जाता है और इससे पूजा में व्यवधान भी पैदा हो सकते हैं। इसके साथ ही पुरुष भी कम से कम इस दिन कुछ भी काला रंग पहनने से बचें। भूलवश भी इस दिन नीले, भूरे और काले रंग के कपड़े नहीं पहनें। ऐसे कपड़े पहनने से पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है। नीले, भूरे और काले रंग के कपड़े न पहनें क्योंकि ये अशुभता के प्रतीक हैं। ये रंग ओजस्विता कम करता है, अवसादकारक एवं उत्पीड़क बोझ देने वाले होते हैं।

सुहाग का प्रतीक लाल रंग का करें प्रयोग

इस दिन सुहागनों के लिए सोलह श्रृंगार करने की परंपरा है, जिसमें लाल रंग का बेहद महत्व है, इसे सुख-सौभाग्य से जोड़ा गया है। इसलिए कोशिश रखें कि आपके कपड़े और चूड़ियां लाल रंग के हों।

सुहाग का सामान न फेंकें

करवा चौथ के दिन अपने सुहाग के सामान जैसे बिंदी, चूड़ी, सिंदुर को कचड़े में बिल्कुल ना फेंके। इतना ही नहीं पूजा के लिए तैयार होते समय चूड़ी आदि कुछ टूट जाए, तो उसे संभालकर पूजा के स्थान पर रख देना चाहिए। इसके अलावा बाकी व्रतों के जैसे इस दिन भी सिलाई, कटाई, बुनाई के लिए कैंची, सुई या चाकू आदि का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।