4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: यूपी के वो 3 युवा खिलाड़ी, जो गरीबी से निकलकर IPL में मचा रहे धमाल, एक तो रातों-रात बना स्टार

IPL 2023: आईपीएल का रोमांच बढ़ता जा रहा है। इस टूर्नामेंट में यूपी के कई युवा खिलाड़ियों ने अपनी काबलियत का लोहा मनवाया है। उनमें कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो गरीबी से निकलकर आए हैं। आइए जानते हैं कौन ने वे ‌खिलाड़ी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

May 01, 2023

Those 3 players of UP who came out of poverty making a splash in IPL

रिंकू सिंह
रिंकू यूपी में अलीगढ़ के एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता दूसरों के घर एलपीजी सिलेंडर पहुंचाते हैं। पिता का कर्ज उतारने के लिए लिए उन्होंने साफ-सफाई का भी काम किया। क्रिकेट के लिए पिता से मार खाई, फिर जब परिवार का सपोर्ट मिला तो क्रिकेट पर फोकस किया। आर्थिक तंगी रूकावट बनी, लेकिन कोच मसूद अमीन और दोस्त जीशान ने उनकी मदद की। अब वो आईपीएल में कमाल कर रहे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह गुजरात के खिलाफ पांच बॉल पर पांच छक्के लगाकर रातों-रात स्टार बन गए थे। उन्होंने अब तक 9 मैचों में दो अर्धशतक की मदद से 270 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 151 से अधिक है।

यह भी पढ़ें: Video: लेडी डॉन मुंडी पासी आई सामने, बोली-अतीक ने मेरे भाई की हत्या कराई, शाइस्ता से मेरा कोई वास्ता नहीं

IMAGE CREDIT: यशस्वी उत्तर प्रदेश के भदोही से हैं।

यशस्वी जयसवाल
यशस्वी उत्तर प्रदेश के भदोही के एक गरीब परिवार से आते हैं। यशस्वी ने 10 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया। कभी गोलगप्पे बेचकर पेट भरा, तो कभी भूखे सो गए। यहां तक रहने की जगह नहीं थी तो वानखेड़े मैदान के बाहर ग्राउंड्समैन के साथ टेंट में सो जाते थे। अब वो इस आईपीएल सीजन राजस्‍थान रायल की टीम में धमाल मचा रहे हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 62 गेंदों में 124 रनों की शानदार पारी खेलकर यशस्वी जायसवाल स्टार बन गए हैं। आईपीएल 2023 में उन्होंने युवा खिलाड़ियों के रूप में सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। इस शतकीय पारी के बाद यशस्वी ने ऑरेंज कैप भी हासिल कर लिया है। उन्होंने अब तक 9 मैच में 428 रन बनाए हैं।

IMAGE CREDIT: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने ध्रुव जुरेल को 20 लाख रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया है

ध्रुव जुरेल
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने ध्रुव जुरेल को 20 लाख रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया है। इस सीजन उन्हें बतौर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में पंजाब के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला। ध्रुव ने 213 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 15 गेंदों में 32 रनों की तूफानी पारी खेली थी। आईपीएल 2023 में अब तक 8 मैचों में उन्होंने अब तक 132 रन बनाए हैं उनका स्ट्राइक रेट 191.30 है. वह इस सीजन सबसे अधिक स्ट्राइक रेट वाली लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

ध्रव का भी क्रिकेटर बनने का सफर काफी संघर्षपूण रहा है। यूपी के आगरा में जन्मे ध्रुव चंद जुरेल को क्रिकेटर बनाने के लिए उनकी मां ने गहने तक बेच दिए। उनके पिता नेम सिंह जुरेल भारतीय आर्मी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह विकेटकीपिंग के साथ एक फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं।