20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 दिन में में इस्तीफा नहीं दिया तो सीएम योगी को भी बाबा सिद्दीकी की तरह…! धमकी देने वाली फातिमा गिरफ्तार

Threat to kill CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दस दिन के भीतर मारने की धमकी देने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला मुंबई से गिरफ्तार की गई है। पुलिस महिला से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Krishna Rai

Nov 04, 2024

Threat to kill CM Yogi: फातिमा खान नाम की एक महिला द्वारा सीएम योगी को अगले 10 दिन में मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाली महिला फातिमा खान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फातिमा ने कहा था कि अगर दस दिन में सीएम योगी ने इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें भी बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। हालांकि अब महिला पुलिस की गिरफ्त में है और जांच पड़ताल की जा रही है।

पुलिस को फोन कर दी गई थी धमकी
Threat to kill CM Yogi: शनिवार की शाम मुंबई पुलिस को फोन करके फातिमा ने धमकी दी कि अगर अगले 10 दिन में योगी ने इस्तीफ़ा नहीं दिया तो उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जायेगा। फोन आने के बाद ही पुलिस सक्रिय हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

जांच में जुटी पुलिस
Threat to kill CM Yogi: फातिमा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया कि फातिमा मज़हबी तालीम की टीचर है, और छोटे छोटे बच्चों को इस्लामिक शिक्षा देने का काम करती है। पुलिस महिला से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।