
यूपी के राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में मौसम में बदलाव आने लगा है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश के बाद ठंड हवाओं की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही, आज यूपी के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।
लखनऊ का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधितकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। साथ ही, लखनऊ के कई हिस्सों में बारिश होने की भी उम्मीद है। लखनऊ में ठंडी हवाओं का असर भी देखने को मिलेगा।
कानपुर का मौसम
कानपुर में बर्फीली हवाओं की वजह से फिर से सर्दी बढ़ गई है। मंगलवार को जिले का अधिकतम पारा 22.2 डिग्री से घटकर 19.2 डिग्री सेल्सियस हो गया था। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं है। फरवरी के पहले सप्ताह से ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। बीच-बीच में मौसम में उतार-चढाव की संभावना रहेगी।
मेरठ का मौसम
मेरठ जिले में आज मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बादल साफ रहेंगे, लेकिन हलकी बारिश की संभावना है। साथ ही, आज मेरठ का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
नोएडा का मौसम
नोएडा में धुंधले बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने बताया कि नोएडा में हल्की बारिश की संभावना है। आज के दिन नोएडा में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
Published on:
01 Feb 2023 08:50 am

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
