24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड के इन टॉप सांग्स से लीजिए सावन का मजा

बॉलीवुड में सावन थीम पर बने तमाम ऐसे गाने हैं, जो टॉप सांग्स की लिस्ट में शुमार हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 23 Jul 2018, 8:15 PM IST

लखनऊ. बॉलीवुड के तमाम ऐसे गाने होते हैं, जिसका खुमार हमेशा ऑडियंस की जुबान पर चढ़ा रहता है। लेकिन इनमें से कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो किसी खास मौके पर हमेशा याद किए जाते हैं जैसे कि होली, दीवाली और वैसे ही सावन भी। सावन का रूमानी महीना उत्सव का फुहार लेकर आता है। बॉलीवुड ने भी ये बात सावन के प्यारे-प्यारे गीतों से साबित की है, जिनमें से कुछ एवरग्रीन सॉंग हैं। इस पोस्ट में हम बात करेंगे बॉलीवुड के उन टॉप लेकिन क्लासिक गानों की, जो खासतौर से सावन के मौसम को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। शुरूआत करेंगे सावन के उन पुराने गानों से, जो आज भी एवरग्रीन हैं।

कोई लड़की है

यश चोपड़ा की 'दिल तो पागल है' का 'कोई लड़की है' गाना प्लेफुल और मजेदार है। माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान पर फिल्माया गया ये सांग सावन के चॉप गानों में से एक है।

एक लड़की भीगी भागी सी

इस गाने की दो खास बातें हैं, जो इसे स्पेशल बनाती हैं। एक इसमें अपने जमाने के चर्चित अभिनेता किशोर कुमार और अभिनेत्री मधुबाला का होना और दूसरा इस गाने के बोल।

बरसो रे

अभिशेक बच्चन और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म गुरू का ये गाना लोकप्रिय गानों में से एक है। 'बरसो से मेघा' ऐसा गाना है, जिसपर हर उम्र के लोग नाच सकते हैं और इसे इन्जॉय भी कर सकते हैं।

टिप-टिप बरसा पानी

बात अगर सावन के टॉप गानों की हो रही हो, तो इस गाने को नहीं भूला जा सकता। टिप-टिप बरसा पानी के बिना सावन के गानों की लिस्ट अधूरी है। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना स्टारर ये गाना सावन के गानों में ब्लॉकबस्टर गानों में से एक है।

घनन-घनन

लगान फिल्म का 'घनन-घनन' गाना भले ही बहुत पुराना है लेकिन आज भी इस गाने के बोल गुनगुनाए जाते हैं। आशुतोष गोवारिकर की पीरियॉडिकल ड्रामा सेंट्रल फिल्म लगान का ये गाना म्यूजिकल मास्टरपीस है, जिसे कम्पोज किया था ए आर रहमान ने और इसके बोल लिखे थे जावेद अख्तर ने।

सावन का महीना पवन करे शोर

किशोर दा की आवाज में गाया गया ये गाना आज भी सावन के टॉप गानों में शामिल किया जाता है।

छम-छम

फिल्म बागी का छम-छम गाना भी सावन के टॉप गानों की लिस्ट में शुमार है। श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ के कूल डांस स्टेप्स, स्टेशन पर रेन वाली मस्ती और गाने के बोल जिन्हें कुमार ने लिखा है, इसे पसंदीदा सावन के गानों में से एक बनाते हैं। इस गाने को मोनाली ठाकुर ने गाया है।