22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली पर परिवहन निगम ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, 100 करोड़ से ज्यादा हुई कमाई

UP Roadways : कोरोना काल के बाद इस बार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। यानी 2020 के बाद इस बार होली पर बसों की आमदनी काफी अच्छी रही।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Mar 10, 2023

roadways.jpg

,,

परिवहन निगम को इस बार होली पर 105 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में यह 12 करोड़ रुपये अधिक है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने बताया "इस बार तीन से आठ मार्च के बीच होली के मद्देनजर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया।

85 लाख यात्रियों ने किया रोडवेज का सफर
संजय कुमार ने बताया "इसके तहत यूपी रोडवेज ने तीन से आठ मार्च के बीच 85 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। यानी औसतन प्रतिदिन 10800 बसें संचालित की गईं। इस दौरान प्रतिदिन औसत आय प्रति बस 13900 रुपये दर्ज की गई, जो पिछले साल से 6100 रुपये ज्यादा है।"

13,900 रुपये रही प्रति बस एक दिन की औसत आय
संजय कुमार ने बताया "पिछले साल यह आय 7800 रुपये थी। सभी अधिकारियों ने परिश्रम कर यात्रियों को 24 घंटे परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई। इसके बाद ही यह परिणाम सामने आया है।"

उन्होंने बताया कि 4 मार्च 2023 को 75 राजधानी बस सेवा और 39 साधारण बस सेवा परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुई, इससे परिवहन निगम को यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में बहुत सुविधा हुई है। इसके लिए परिवहन मंत्री ने भी सीएम योगी को धन्यवाद दिया है।