9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kumbh Mela 2019 : कुम्भ के लिए लखनऊ में ट्रेवेल मार्ट का आयोजन

Kumbh Mela 2019 : प्रयाग कुम्भ-2019 के प्रचार के लिए लखनऊ में उत्तर प्रदेश ट्रेवल मार्ट-2018 का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री से फिक्की के प्रतिनिधिमण्डल ने इस सम्बन्ध में भेंट की।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anil Ankur

Aug 09, 2018

Kumbh

Kumbh

लखनऊ. प्रयाग कुम्भ-2019 के परिप्रेक्ष्य में 27 एवं 28 अगस्त को लखनऊ में उत्तर प्रदेश टेªवेल मार्ट-2018 का आयोजन किया जाएगा। इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज यहां शास्त्री भवन में फिक्की के एक प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश टेªवेल मार्ट के आयोजन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान विदेशी टुअर आॅपरेटर्स को वाराणसी, आगरा, मथुरा-वृन्दावन, बुन्देलखण्ड, बौद्ध परिपथ सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाना उपयोगी रहेगा।

प्रतिनिधिमण्डल में मनीष आहुजा, श्री राहुल चक्रवर्ती, अमित गुप्ता, अंशुमाली सम्मिलित थे। मुलाकात के दौरान अपर मुख्य सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी तथा मण्डलायुक्त इलाहाबाद आशीष गोयल भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि फिक्की के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश की पर्यटन मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी से भी उत्तर प्रदेश ट्रेवेल मार्ट-2018 के सम्बन्ध में भेंट की।

प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि टेªवेल मार्ट में बड़ी संख्या में विदेशी एवं देशी टेªेवेल आॅपरेटर्स को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें फ्रांस, जर्मनी, थाईलैण्ड, स्वीडन, मलेशिया, साउथ अफ्रीका, नार्वे, टर्की, कनाडा, नीदरलैण्ड, इण्डोनेशिया, फिलीपाइन्स, म्यांमार, आॅस्टेªलिया, मैक्सिकोे आदि के 53 विदेशी टुअर आॅपरेटर्स के साथ-साथ देश के 19 प्रमुख बड़े टुअर आॅपरेटर्स को भी आमंत्रित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विदेशी टुअर आॅपरेटर्स की होटेलियर्स एवं भारतीय टुअर आॅपरेटर्स से भेंट कराई जाएगी। टेªवेल मार्ट के आयोजन से उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक संख्या में विदेशी एवं देशी पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

पाण्डेय 11 व 12 अगस्त को मेरठ में

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कल मेरठ पहुंचेगें डा. पाण्डेय 11 व 12 अगस्त को मेरठ में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठककर विचार विमर्श करेंगें। पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल व प्रदेश महामंत्री व पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने आज मेरठ पहुंचकर प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों में लगे पार्टी संगठन के लोंगो के साथ अलग-अलग बैंठकें की। जबकि पार्टी के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई व गोबिन्द नारायण शुक्ल सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी भी कल मेरठ पहुंचंेगे।