
Unnao Rape
लखनऊ. उन्नाव गैंगरेप (Unnao Gangrape) पीड़िता व वकील का इलाज केजीएमयू (KGMU) अस्पताल में पांचवे दिन भी जारी है। केजीएमयू के एक्पर्ट्स की टीम दोनों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने कि लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि गुरुवार सुबह 11 जारी किए गाए मेडिकल बुलेटिन में कोई अच्छी खबर नहीं आई है। उधर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने भी मामले का संज्ञान लिया है और इलाज के लिए मरीज को एयरलिफ्ट (Airlift) कर बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाने का सुझाव भी दिया है।
मेडिकल बुलेटिम में कहा गया है यह-
केजीएमयू द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि पीड़ित महिला व वकील आईसीयू में एडमिट हैं और फिलहाल उनकी हालत नाजुक है। केजीएमयू के मीडिया प्रभारी संदीप तिवारी दोनों ही मरीज वेंटिलेटर पर हैं और बुधवार की ही तरह स्थिति यथावत एवं स्थिर है। दोनों का निःशुल्क इलाज केजीएमयू की एक्सपर्ट टीम द्वारा किया जा रहा है। साथ ही बताया गया कि पीड़िता को दिल्ली शिफ्ट नहीं किया जा रहा है।
दिल्ली एयरलिफ्ट करना मुश्किल-
मामले में सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है और पीड़िता की हालत पर दुख जताया है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने इस पर कहा है कि यदि रेप पीड़िता चाहे तो हम उसे इलाज के लिए लखनऊ से दिल्ली एयरलिफ्ट करने का आदेश दे सकते हैं। हालांकि अभी यह मुमकिन नहीं दिख रहा है क्योंकि पीड़िता की हालत ऐसी है कि एयरलिफ्ट की प्रक्रिया जोखिम भरी हो सकती है। डॉक्टर्स भी फिलहाल इस सुझाव के पक्ष में नहीं हैं।
सीबीआई टीम व डीजीपी पहुंचे अस्पताल-
सुप्रीमो कोर्ट द्वारा मामले को दिल्ली ट्रांसफर किए जाने व सीबीआई को 10 दिनों में जांच के निर्देश दिए जाने के बाद यूपी पुलिस व सीबीआई में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में गुरुवार को सीबीआई टीम केजीएमयू पहुंची व डॉक्टरों से पीड़िता का हाल चाल जाना।
Published on:
01 Aug 2019 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
