30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो भाजपा विधायकों का हुआ था कोरोना से निधन, अब एक के पिता, तो दूसरे की पत्नी की हुई मृत्यु

UP BJP MLA family members death. रविवार को पश्चिम लखनऊ से भाजपा विधायक सुरेश श्रीावस्तव (Suresh Srivastav) की पत्नी का भी निधन हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 25 Apr 2021, 6:29 PM IST

late BJP MLA Suresh Wife

late BJP MLA Suresh Wife

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

लखनऊ. UP BJP MLA family members death कोरोना के कारण कई परिवार अपनों को खो रहे हैं। आम जनता के साथ-साथ राजनीतिक घरानों की स्थिति भी एक-जैसी है। औरैया से भाजपा विधायक रमेश चंद्र दिवाकर (ramesh diwakar mla) के निधन के बाद शनिवार को पिता ने भी पुत्र वियोग में प्राण त्याग दिए। आज रविवार को पश्चिम लखनऊ से भाजपा विधायक सुरेश श्रीावस्तव (Suresh Srivastav) की पत्नी का भी निधन हो गया। ऑक्सीजन की कमी को लेकर धरने पर बैठने का ऐलान करने वाले बीजेपी सांसद कौशल किशोर के भाई की रविवार को कोरोना के कारण मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ें- कल भाजपा विधायक की कोरोना से गई थी जान, आज हुआ पिता का निधन

विधायक के पुत्र भी कोरोना संक्रमित-

लखनऊ पश्चिम से विधायक रहे दिवंगत सुरेश श्रीवास्तव की पत्नी भी कोरोना संक्रमित थीं। लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सुरेश श्रीवास्तव के पुत्र का भी लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में इलाज चल रहा है। विधायक की पत्नी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों को इस असीम दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करें। सुरेश श्रीवास्तव का शनिवार को ही कोरोना से निधन हुआ था।

सांसद के भाई का निधन-
ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर भी बेबस हैं। लगातार इसको लेकर आवाज उठाने वाले सांसद अपने बड़े भाई तक को न बचा सके। रविवार को भाई महावीर प्रसाद का डालीगंज स्थित कोविड अस्पताल में निधन हो गया। वे कुछ दिन पहले ही कोरोना संक्रमित हुए थे। निधन की जानकारी खुद कौशल किशोर ने ट्वीट कर की।

ये भी पढ़ें- कोरोना: कहर बरपा रहा कोरोना, यूपी में तीन लाख के करीब सक्रिय मामले, 11 हजार से ज्यादा मौतें

मुख्तार अंसारी भी संक्रमित-

कोरोना की चपेट में बांदा जेल में बंद कुख्यात अपराधी मुख्तार अंसारी भी आ गया है। जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी दी। बांदा जेल में बंद अपराधी मुख्तार अंसारी की एंटिजन टेस्ट में रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। अब आरटीपीसीआर टेस्ट के लिये मुख्तार अंसारी का सैंपल लिया गया है। जेल प्रशासन का कहना है कि मुख्तार को कोई दिक्कत नहीं है और उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है।