30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल भाजपा विधायक की कोरोना से गई थी जान, आज हुआ पिता का निधन

bjp mla death due to corona. स्वर्गीय रमेश दिवाकर के पुत्र और पत्नी भी कोरोना (Corona) संक्रमित थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

औरैया

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 24 Apr 2021, 9:29 PM IST

Ramesh Diwakar

Ramesh Diwakar

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

औरैया।BJP mla death due to corona. कल शुक्रवार को ही भाजपा विधायक रमेश दिवाकर (Ramesh Diwakar) की कोरोना (Corona) से मौत हुई थी। इस सदमे को उनके पिता बर्दाश्त न कर पाए और आज उन्होंने भी प्राण त्याग दिए। बताया जा रहा है कि रमेश दिवाकर की मृत्यु की खबर सुनते ही उनके पिता राम स्वरूप (89) सदमे में चले गए और आज उनका निधन हो गया है। स्वर्गीय रमेश दिवाकर के पुत्र और पत्नी भी कोरोना (Corona) संक्रमित थे। वह दोनों कानपुर के मातृ छाया हॉस्पिटल में भर्ती थे। ताजा जानकारी के मुताबिक दोनों की रिपोर्ट निगेटिव बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- यूपी में एक दिन में रिकॉर्ड 38055 हुए कोरोना संक्रमित, 223 की मौत

औरैया से विधायक रमेश दिवाकर की 20 अप्रैल को अचानक तबियत खराब हुई थी। उनके साथ उनके पुत्र व पत्नी का भी स्वास्थ्य बिगड़ गया। सांस लेेने में दिक्कत हुई तो स्वास्थ्य अधिकारियों ने तीनों की जांच की और चिचौली स्थित एल-टू कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया। यहां से पत्नी और पुत्र को कानपुर रेफर किया गया, वहीं विधायक का सीटी स्कैन कराकर उन्हें इलाज के लिए वहीं रोक लिया गया।

ये भी पढ़ें- कोरोना ही नहीं, मलेरिया से भी खुद को बचाएं, यह तरीके अपनाएं

मेरठ मेडिकल कॉलेज किए गए थे रिफर-

सीटी स्कैन में डॉक्टरों ने फेफड़े संक्रमित पाए। जिसके बाद पीआरओ व सगे संबंधियों ने उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत और बिगड़ गई और उन्हें गुरुवार देर शाम आईसीयू में भर्ती कराया गया। और शुक्रवार तड़के सुबह उनकी मौत हो गई। इस खबर से पूरे भाजपा खेमे में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं औरैया में लोगों को यकीन नहीं हो रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था।