12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP BJP New President: कौन बनेगा बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष? ये दो नाम सबसे आगे!

UP BJP President Election 2025: उत्तर प्रदेश बीजेपी में नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जल्द होने वाला है। इस रेस में दो नाम सबसे आगे चल रहे हैं, जो खासकर OBC वर्ग से आते हैं।

2 min read
Google source verification
कौन बनेगा बीजेपा का नया प्रदेश अध्यक्ष? ये दो नाम सबसे आग!

कौन बनेगा बीजेपा का नया प्रदेश अध्यक्ष? ये दो नाम सबसे आग!

UP BJP New President: उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जल्द होने वाला है। जिसको लेकर पूरे दिल्ली से लेकर लखनऊ तक सरगर्मी देखने को मिल रही है। मीडियारिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ स्थित BJP प्रदेश मुख्यालय में 13 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 बजे से 2 बजे पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े करेंगे, जो इस चुनाव के केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। इसके बाद, 14 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल प्रदेश चुनाव अधिकारी के रूप में नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित करेंगे।

कौन हैं वो नाम, जो हैं रेस में सबसे आगे?

उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में दो नाम सबसे आगे चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में महराजगंज से सांसद और केंद्र में राज्य मंत्री पंकज चौधरी का नाम सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरा है। वह सात बार सांसद रह चुके हैं और पूर्वांचल में कुर्मी समुदाय के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। बता दें कि 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी पूर्वांचल में एक मजबूत चेहरा चाहती है, और पंकज चौधरी इस उम्मीद पर खरे उतरते हैं।

इसके अलावा, योगी सरकार में पशुपालन, दुग्ध विकास और पंचायती राज राज्य मंत्री धर्मपाल सिंह का नाम भी चर्चा में है। वह पिछड़े वर्ग से आते हैं और आगरा क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है।

आखिर क्यों चाहिए OBC चेहरा?

बीजेपी इस समय समय यूपी में OBC चेहरे पर प्रदेश अध्यक्ष पद का दाव खेलना चाहती है। जिससे सपा के PDA फार्मूले को ध्वस्त किया जा सके। बता दें कि वर्तमान BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का कार्यकाल पूरा हो चुका है, जिसके बाद पार्टी को नए चेहरे की तलाश है और ऐसे चेहरे की भी तलाश है, जिसकी मदद से पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव के रण को भेद सके।

इन नामों पर भी चर्चा

इससे पहले कई अन्य , जैसे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री बीएल चौधरी, और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के नामों पर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। बता दें कि वर्तमान BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का कार्यकाल पूरा हो चुका है, जिसके बाद पार्टी को नए चेहरे की तलाश है और ऐसे चेहरे की भी तलाश है, जिसकी मदद से पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव के रण को भेद सके।