
Brijesh Singh cook
महेंद्र प्रताप सिंह.
लखनऊ. उप्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (UP Panchayat Chunav) के तहत अब ब्लॉक प्रमुख (Block Pramukh Chunav) पद के चुनाव हो रहे हैं। 825 पदों के लिए गुरुवार को नामांकन हुए। नामांकन में कई जिलों में हिंसक झड़पें हुईं। करीब 350 ब्लॉक में निर्विरोध प्रमुख चुने गए। कहीं बाहुबलियों ने अपने प्रताप से बिना लड़े अपने चहेतों को ब्लॉक प्रमुख बनवा दिया तो कहीं सत्तारूढ़ भाजपा की हनक की वजह से एक से अधिक नामांकन ही नहीं हो पाए। चुनाव में भाजपा का दबदबा दिखा। कई मंत्रियों और विधायकों के बेटा-बेटी और बहू निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। सबसे दिलचस्प परिणाम वाराणसी के सेवापुरी का रहा। यहां डॉन बृजेश सिंह ने अपनी रसोइयां को देश के इस पहले मॉडल ब्लॉक में निर्विरोध अध्यक्ष बनवा दिया।
वाराणसी के सेवापुरी ब्लॉक से डॉन बृजेश सिंह के घर की रसोइयां रीना का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया है। इससे पहले भी यह सीट बृजेश सिंह के परिवार में ही रही है। बृजेश सिंह के भतीजे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह की पत्नी इंदु सिंह लगातार तीन बार से यहां से ब्लॉक प्रमुख बनती रही हैं। इस बार सीट आरक्षित हुई तब बृजेश सिंह ने अपनी रसोइयां को ब्लॉक प्रमुख बनवा दिया। कपसेठी हाउस के नाम से मशहूर बृजेश सिंह के बंगले पर वर्षों पहले रीना ने रसोइयां के रूप में काम शुरू किया था।
कौन हैं बृजेश सिंह
बृजेश फिलहाल वाराणसी से एमएलसी हैं। उनके भतीजे सुशील सिंह चंदौली की सैयदराजा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। कई सालों तक फरार रहे बृजेश पर यूपी पुलिस ने पांच लाख का इनाम घोषित किया था। 2008 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बृजेश को भुवनेश्वर से गिरफ़्तार किया था। तब से वह जेल में हैं।
..और ऐसे सेवापुरी बना देश का पहला मॉडल ब्लॉक-
नीति आयोग ने पिछले साल सेवापुरी को देश का पहला मॉडल ब्लॉक बनाने की घोषणा की थी। सेवापुरी ब्लॉक के सभी 87 गांव विकास के रोल मॉडल बनने की ओर हैं। 2.37 लाख की आबादी वाई फाई से लैस है। शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला विकास के क्षेत्र में बहुत काम हुए हैं। केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाएं यहां संचालित हैं। शासकीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र को मिला है।
Published on:
09 Jul 2021 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
