
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 : कमाल है... करीब 4.18 लाख छात्रों ने छोड़ी मातृभाषा हिंदी की परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में दसवीं कक्षा और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हो गई। यूपी सरकार और शिक्षा विभाग ने नकल पर जबदस्त सख्ती कर रखी है। जिसका परिणाम यह हुआ कि, तमाम छात्रों के चेहरे उतार गए। और मातृभाषा हिंदी की परीक्षा करीब 4.18 लाख छात्रों ने छोड़ दिया। हैरान हो गए न। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन पहली पारी सुबह 8 बजे से 11.15 में हाईस्कूल की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी का पेपर था। वहीं इंटरमीडिएट में सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई। जबकि अपराह्न 2 बजे से 5.15 बजे की दूसरी पाली में इंटर में हिंदी व सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई।
हैरान हो गए यह जानकर
यह जानकार हैरानगी होगी कि, किसी अन्य विषय में नहीं मातृभाषा हिंदी की परीक्षा करीब 4.18 लाख परीक्षार्थियों ने छोड़ दी है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में 10वीं और 12वीं, के कुल 51.92 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। यूपी बोर्ड सचिव डॉ. दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि, प्रथम पाली में 27.42 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, इनमें से 24.81 लाख अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 2,61,120 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली की परीक्षा में 20.97 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 19.40 लाख ने ही परीक्षा दी, जबकि 1,57,387 ने परीक्षा छोड़ दी है।
यूपी बोर्ड में 23 नकलचियों पकड़े गए
यूपी में दोनों पालियों में कुल 23 नकलचियों को पकड़ा गया। वहीं दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे नौ पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
Published on:
25 Mar 2022 12:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
