
up madarsa board result 2023: यूपी मदरसा बोर्ड का रिज़ल्ट जारी कर दिया गया है। ये रिजल्ट मंत्री धर्मपाल सिंह ने जारी किया है। रिजल्ट जारी करते हुए यूपी मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ इफ्तिखार अहमद भी मौजूद रहे। इस परीक्षा में 1 लाख 69 हजार 796 परिक्षार्थी शामिल हुए थे। मदरसा बोर्ड की वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in है और परीक्षा देन वाले स्टूडेंट्स यहां से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी मदरसा बोर्ड रिज़ल्ट के तहत मौलवी, मुंशी, आलिम, कामिल, फ़ाज़िल का रिज़ल्ट जारी हुआ है।
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें? (How to check UP Madarsa Board Result 2023?)
सभी ब्रांच के लिए यूपी बोर्ड मदरसा रिजल्ट 2023 एक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जारी किया जाएगा। UPBME Result 2023 की जाँच करने के लिए प्रमुख चरण ये हैं:
1.आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in को ओपन करें
2.‘परीक्षा रिजल्ट’ मेनू बार पर क्लिक करें और ‘परीक्षा रिजल्ट 2023’ लिंक को खोलें।
3.स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जहां छात्रों को अपनी शाखा चुननी होगी।
4.फिर रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
5.यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर शो होगा।
6.UP Madarsa Board Lucknow Result 2023 का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लें।
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2023 वेबसाइट की सूची
1. madarsaboard.upsdc.gov.in
2. Madarsa board.upsdc.gov.in 2023
3. upsdc.gov.in result 2023
Published on:
27 Jul 2023 03:41 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
