3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी बजट 2018: शायराना अंदाज में शुरू किया भाषण, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा सदन

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार शुक्रवार को यानि 16 फरवरी को 2018- 2019 का बजट पेश किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 16 Feb 2018, 12:56 PM IST

up budget 2018-2019

up budget 2018-2019

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार शुक्रवार को यानि 16 फरवरी को 2018- 2019 का बजट पेश किया। यह बजट कई मायनों में खास है क्योंकि यह यूपी का अब तक का सबसे पड़ा बजट है। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने 4 लाख 28 हजार 384 करोड़ का बजट पेश किया । यह पिछले साल की तुलना में 11.4 प्रतिशत ज्यादा है. पिछले साल 3.84 लाख का बजट पेश किया गया था। लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसे मंजूरी दी गई। बजट भाषण की शुरूआत वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने शायरी पढ़कर की।

अब तक का सबसे बड़ा बजट

जानकारी हो कि यूपी बजट 2018 के तहत योगी सरकार ने खर्च घटाने व आय बढ़ाने के लिए कई नई पहल की है। ई-गवर्नेंस को अपनाया गया है। इसके अलावा जीएसटी में यूपी को सबसे ज्यादा फायदा मिला है और केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी अब तक सर्वाधिक रहने वाली है। ऐसे में यह बजट अब तक सबसे बड़ा होगा।

यह भी पढ़ें- UP Budget 2018 : योगी सरकार पेश करेगी अब तक का सबसे बड़ा बजट, जानें कितना होगा बजट और क्या है खास

जनकल्याण योजनाअों पर फोकस

यूपी के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल कहते है कि हमारा फोकस जनकल्याण हैं, हम जनता की उम्मीदों को पूरा करने आए हैं। बजट में जनकल्याणकारी योजनाओं पर फोकस होगा, क्योंकि लोकसभा चुनावों की दृष्टि से आखरी बजट है और उत्तर प्रदेश लोकसभा की 80 सीटें देता है। लिहाजा जनता को लुभाने और विकास योजनाओं के जमीन तक पहुंचाने का योगी सरकार पर बड़ा दबाव है।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार आज पेश करेगी अपना बजट, युवाओं को लुभाने की कोशिश, मिशन 2019 पर भी रहेगी नजर

वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि 20 कृषि उताप्द केंद्र खोले जाएंगे। इससे किसानों को अपने उत्पाद सहूलियत मिलेगी। एक जनपद एक उत्पाद पर काम कर रहे हैं। गेंहूं खरीद के लिए 5500 केंद्र जाएंगे।