
UP Budget 2024 Live Updates: योगी आदित्यनाथ सरकार का यह आठवां बजट है, जबकि दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट है। सोमवार को विधानसभा में बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने घर पर पूजा अर्चना की। इसके बाद वह बजट पेटिका के साथ सीएम आवास गए जहां योगी कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दी। बजट का आकार करीब 7.70 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो कि अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इस बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों पर फोकस किया गया है।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की ओर से पेश किए गए बजट को लेकर कहा है कि हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बजट सर्व समावेशी होगा। सरकार हर वर्ग के लिए काम करने वाली है। वित्त मंत्री ने विधानसभा में बजट पेश किया। इसके बाद सभी सदस्यों के टैबलेट पर बजट को अपलोड कर दिया गया। बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री ने अयोध्या का जिक्र किया।
यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट: खन्ना
यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है, 7.36 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट है। वर्ष 2024-25 के लिए 7.36 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट है। बजट में 24 हजार करोड़ रुपये की नई परियोजनाएं हैं। प्रदेश का राजकोषीय घाटा 3.46 फीसदी है।
'डीबीटी के माध्यम से लगभग 63,000 करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की'
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2022-2023 के लिए लगभग 10 लाख बीमित किसानों को अक्तूबर, 2023 तक 831 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया। दिसंबर 2023 तक 2 करोड़ 62 लाख किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से लगभग 63,000 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई।
अयोध्या बड़ा पर्यटन का केंद्र बना: खन्ना
वित्त मंत्री ने कहा उत्तर प्रदेश में रामराज्य है। अयोध्या बड़ा पर्यटन का केंद्र बन गया है। अयोध्या की पहचान आज पूरे विश्व में है। कानून व्यवस्था पर वित्त मंत्री ने कहा कि अपराध और भयमुक्त वातावरण दिया जा रहा है। कई बड़े आयोजनों को सफलता पूर्वक संपन्ना कराया गया है।
48 लाख गन्ना किसानों को भुगतान
खन्ना ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा लगभग 48 लाख गन्ना किसानों को 2.33 लाख करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड गन्ना मूल्य भुगतान किया गया वर्ष 2017 से 29 जनवरी 2024 तक। यह गन्ना मूल्य भुगतान पिछले 22 वर्षों के संयुक्त गन्ना मूल्य भुगतान 2.1 लाख करोड़ रुपये से 20,274 करोड़ रुपये अधिक है।
छह करोड़ लोगों को गरीबी से सरकार ने बाहर निकाला- सुरेश खन्ना
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार में प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बेहद सुधार हुआ है। यूपी में जंगलराज का सफाया हो चुका है। हमारी सरकार अब तक छह करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में सफल रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि समस्त थानों में साइबर क्राइम सेल गठित किया गया है। वर्तमान में सभी 75 जनपदों में साइबर क्राइम थाना संचालित है।
Published on:
05 Feb 2024 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
ट्रेंडिंग
