Lucknow: UPSSSC ने वैकेंसी के लिए परीक्षा की तारीख निकाली है। जिसकी मदद से कुल 2693 पदों पर भर्तियां होंगी। वैकेंसी के लिए परीक्षा की तारीख 24 सितंबर 2023 बताई गयी है, जिसमें परीक्षा दो सेशन में होगी.
यूपी में मुख्य सेविका के 2693 पदों पर भर्तियां कराने के लिए यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित परीक्षा 24 सितंबर 2023 को होगी। इस पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यह स्टेप्स फॉलो करें:
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2. वेबसाइट की होम पेज पर "Important Information" के लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद "UPSSSC Uttar Pradesh Mukhya Sevika (Head Servant) Exam Admit Card 2023" के लिंक पर क्लिक करें।
4. अगले पेज पर, आपके रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं और उसे प्रिंट कर सकते हैं।
एग्जाम डिटेल :
- भर्ती परीक्षा 24 सितंबर को दो सत्रों में आयोजित होगी।
- पहला सत्र: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
- दूसरा सत्र: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
वैकेंसी डिटेल्स:
इस भर्ती के तहत, जेनेरल केटेगरी के लिए 1079 पद, आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) के लिए 269 पद, ओबीसी के लिए 727 पद, एससी के लिए 565 पद, और एसटी के लिए 53 पदों पर भर्तियां होंगी।