24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 लाख नौकरियों की गैरंटी देगी कांग्रेस, सात लाख नौकरियां महिलाओं को, जानें घोषणा पत्र की खास बातें

अनुमान है कि कांग्रेस युवाओं को लुभाने के लिए कई महत्वपूर्ण वादे कर सकती है। पहले ही कांग्रेस आधी आबादी महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए महिलाओं के हित में कई वादे कर चुकी है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं को सशक्त करते हुए नारा दिया था कि लड़की हूं लड़ सकती हैं। बीते दिनों प्रियंका गांधी ने महिलाओं को स्कूटी भी वितरित की थी। वहीं आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी कांग्रेस घोषणा पत्र की घोषणा करेंगे।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Mishra

Jan 21, 2022

rahul.jpg

congress manifesto कांग्रेस आज अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि अपने घषणा पत्र में कांग्रेस 20 लाख सरकारी नौकरियों की गैरंटी देगी। सात लाख महिलाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 1.5 लाख शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। आज शुक्रवार को कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए घोषणा पत्र का ऐलान करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में युवाओं को लुभाने के लिए कई वादे कर सकती हैं। उत्तर प्रदेश में 50% से अधिक से कम उम्र के युवा हैं। ऐसे में चुनाव में यह युवा महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पर्चा लीक, बेरोजगारी जैसे तमाम मुद्दों को लेकर युवाओं में आक्रोश है। ऐसे में कांग्रेस इस आक्रोश को अपने लिए वोट में बदलने की कोशिश करेगी।

महिलाओं के लिए पहले हो चुके हैं ऐलान

अनुमान है कि कांग्रेस युवाओं को लुभाने के लिए कई महत्वपूर्ण वादे कर सकती है। पहले ही कांग्रेस आधी आबादी महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए महिलाओं के हित में कई वादे कर चुकी है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं को सशक्त करते हुए नारा दिया था कि लड़की हूं लड़ सकती हैं। बीते दिनों प्रियंका गांधी ने महिलाओं को स्कूटी भी वितरित की थी। वहीं आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी कांग्रेस घोषणा पत्र की घोषणा करेंगे।

40 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारने का ऐलान

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणापत्र का ऐलान किया है जिसमें पुरानी पेंशन बहाली, महिलाओं को पेंशन जैसे तमाम मुद्दों को शामिल किया गया है। कांग्रेस ने ऐलान किया था कि वह 40% सीटों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट देगी। पिछली लिस्ट में कांग्रेस ने बड़ी संख्या में महिलाओं पर दांव लगाया है और अपना उम्मीदवार बनाया है।