
CM Yogi Adityanath Team 9: अब मोबाइल एप्लिकेशन से मिलेगी सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की जानकारी, सीएम योगी ने बनाया खास प्लान
लखनऊ. UP Corona update.देश के कुछ राज्यों में पुनः कोरोना के मामले बढ़ते देख उत्तर प्रदेश (Corona update in UP) सरकार व स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इसके खतरे को भांपते हुए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी ने कहा कि विभिन्न राज्यों में कोविड के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। कोविड प्रोटोकॉल (Covid Protocol) का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है। रात के 10 बजे के बाद नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) को प्रभावी बनाया जाए। 10 बजे तक सभी दुकानें/बाजार बंद हो जाएं। दरअसल बीते कुछ दिन देश में प्रतिदिन 40 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। इनमें सबसे अधिक मामले केरल व उसके बाद महाराष्ट्र है। हालांकि यूपी में वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में हैं।
टीम 9 संग बैठ में सीएम योगी ने कहा कि फिरोजाबाद में बच्चों के साथ-साथ प्रौढ़ लोग भी बीमार हुए हैं। सभी के बेहतर ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जा रही है। विशेषज्ञों की टीम फिरोजाबाद में कैम्प करें। जरूरत के अनुसार रेजीडेंट डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की तुरंत तैनाती की जाए। आगरा और फिरोजाबाद की स्थिति पर शासन स्तर हर समय नजर रखी जाए।
23 जनपदों में एक्टिव केस शून्य-
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित स्थिति में है। टेस्टिंग और टीकाकरण में उत्तर प्रदेश, देश में टॉप पर है। प्रदेश में अब तक 07 करोड़ 23 लाख 18 हजार 979 टेस्ट हो चुके हैं। इसी प्रकार, 30 अगस्त तक 07 करोड़ 15 लाख 60 हजार से अधिक वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 6 करोड़ से अधिक प्रदेशवासियों ने टीके की पहली डोज ले ली है। एक्टिव केस की बात करें, तो प्रदेश के 23 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। बीते 24 घंटे में हुई 01 लाख 73 हजार 419 सैम्पल की टेस्टिंग में 65 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया। मात्र 19 नए संक्रमित पाए गए, जबकि 74 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं।
Published on:
31 Aug 2021 06:32 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
