
file photo
यूपी राजनीति में एक बार फिर से नए समीकरण तैयार हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुंह मोड़ कर ओम प्रकाश राजभर अब लगातार भाजपा को लुभा रहे हैं। और लगता है वह अपने इस नई रणनीति में सफल हो गए। भाजपा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की दूरियां कुछ कम होती नजर आ रही है। बलिया के एक समारोह में बुधवार को यूपी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर एक ही मंच पर नजर आए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राजभर को 'सच्चा मित्र' कहकर संबोधित किया। सवाल करने पर उन्होंने दोहराया, हां, राजभरजी मेरे पक्के दोस्त हैं। इस नए तरह की बयानबाजी से उपस्थित जनता चौंक गई। और नए समीकरण की संभावना पर मुस्कुराने लगी।
ओम प्रकाश राजभर ने कई बार भाजपा-योगी की तारीफ में पढ़े कसीदे
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर, भाजपा के साथ मेलजोल बढ़ा रहे हैं। उन्होंने भाजपा की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था और कई मुद्दों पर सरकार का साथ दिया है। उन्हें कई मौकों पर योगी आदित्यनाथ की शासन शैली की सराहना की।
भाजपा-ओम प्रकाश राजभर दोनों बढ़ा रहे हैं कदम
एक राजनीतिक विश्लेषक ने कहा, एसबीएसपी में शामिल होने से सपा को 2022 के विधानसभा चुनावों में अपनी सीट और वोट शेयर बढ़ाने में मदद मिली। एसबीएसपी के पास बड़ा समर्थन आधार नहीं है, लेकिन कम से कम 30-35 विधानसभा क्षेत्र और लगभग 10 संसदीय क्षेत्र में इसका समर्थन है। भाजपा निश्चित रूप से 2024 के चुनाव से पहले पार्टी को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगी और राजभर के पास भी एनडीए के पाले में लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
वर्ष 2002 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का गठन
ओम प्रकाश राजभर ने वर्ष 2002 में एसबीएसपी का गठन किया था। और पूर्वी उत्तर प्रदेश में राजभर समुदाय के बीच इसका बड़ा समर्थन है। राजभर के पास राज्य के कुल मतदाताओं का लगभग 4 प्रतिशत समर्थन है। एसबीएसपी ने 2022 के विधानसभा चुनावों में सपा के साथ गठबंधन किया और छह सीटों पर जीत हासिल कर 19 सीटों पर चुनाव लड़ा। 2017 में, एसबीएसपी ने भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा और चार सीटों पर जीत हासिल की।
Published on:
06 Oct 2022 01:50 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
