
लखनऊ. प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में अब नकल माफिया के खिलाफ यूपी एटीएस की मदद ली जा सकती है। उनके मुताबिक नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन तैयार है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए सभी केंद्रों की सूची फाइनल कर ली गई है। डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रदेश में नए सत्र से एनसीईआरटी पैटर्न को हाइस्कूल के पाठ्यक्रम में लागू किया जाएगा। यह अप्रैल से लागू हो जाएगा। इससे हर विद्यार्थी को भी आसानी होगी।
डॉ. शर्मा के मुताबिक इसके पैटर्न को एनसीईआरटी पैटर्न पर किए जाने से प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले यूपी के लाखों छात्रों को इससे काफी राहत मिलेगी. प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा के अनुसार सरकार यूपी में एनसीईआरटी पैटर्न पर पाठ्यक्रम निर्धारित करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि यूपी में अब स्वकेंद्र प्रणाली समाप्त कर दी गई है। यही नहीं परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी आॅनलाइन होगा। इनमें सभी स्कूलों में सीसीटीवी लगाना भी अनिवार्य किया जा रहा है। जिस स्कूल या कॉलेज में सीसीटीवी नहीं होगा, उसे सेंटर नहीं बनाया जाएगा।
ऑनलाइन मिलेगी मान्यता
डॉ. दिनेश शर्मा के मुताबिक,उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने में जोर से लगी है। अब तो तमाम चीजों पर अलग अलग नियम लागू किए गए हैं। अब स्कूलों की मान्यता ऑनलाइन की जाएगी। इसके साथ ही किसी को भी उसका अंकपत्र अब घर ठे ऑनलाइन मिलेगा। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि नकल करने समय स्कूल में पकड़े जाने पर उस सेंटर की जिम्मेदारी होगी। सीसीटीवी से हर परीक्षा केंद्र पर निगरानी होगी। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा में ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।
एसटीएफ की मदद लेंगे
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि नक़ल करते स्कूल पर पकड़े जाने पर सेंटर की ज़िम्मेदारी होगी। नकल माफियाओं के खिलाफ एसटीएफ की भी मदद ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा में ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। एनसीईआरटी की किताबों को अंगीकृत करेंगे जिससे असमानता खत्म होगी. अगले सत्र से एनसीईआरटी पैटर्न लागू होगा। सैनिक स्कूल का नाम शहीद कैप्टन मनोज पांडे के नाम पर किया है। स्कूलों में योग और जूडो की क्लास शुरू हुईं हैं। उच्च शिक्षा में शिक्षकों की पदोन्नत से रिक्त पद भरे हैं। शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. विदेशी भाषा के कोर्स विवि में चलाए जा रहे हैं।
महाविद्यालयों में ई-टेंडरिंग लागू की गई
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत प्रवक्ताओं की सेवा नई भर्ती तक मानदेय देकर ली जाएंगी। 14 विश्वविद्यालय में दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ की स्थापना हुई। महाविद्यालयों में ई-टेंडरिंग लागू की गई। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्त अध्यापकों के लिए मानदेय बढ़ाया.स्वकेंद्र समाप्त किए गए हैं। नक़लविहीन परीक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। यूपी दिवस में विद्यालयों की भी भागीदारी होगी.यूपी उत्तम प्रदेश है इसे सर्वोत्तम प्रदेश बनाना है। हमने प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक सुधार किए हैं।
Published on:
08 Jan 2018 05:58 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
