11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : हिंदुत्व, राष्ट्रवाद व विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, संघ और संगठन चमकाएगा सरकार की छवि

UP Assembly Election 2022 Updates: लखनऊ के आशियाना इलाके में संघ और बीजेपी की समन्वय बैठक हुई, जिसमें 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Jul 19, 2021

up elections 2022 bjp and rss strategy for victory

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : हिंदुत्व, राष्ट्रवाद व विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, संघ और संगठन चमकाएगा सरकार की छवि

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Assembly Election 2022 Updates- भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) एक बार फिर उत्तर प्रदेश में 'कमल' खिलाने की तैयारी में है। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक बीजेपी संगठन, सरकार और संघ की लगातार बैठकें हो रही हैं। एक खत्म होती है दूसरी का कार्यक्रम जारी हो जाता है। चित्रकूट के बाद शनिवार और रविवार को लखनऊ में आरएसएस की बैठक हुई। इसमें संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और भाजपा कोआर्डिनेटर बनाए गए अरुण कुमार ने सरकार और संगठन के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में आगामी यूपी विधानसभा चुनावों में बीजेपी की रणनीति को लेकर गहन चर्चा की गई। इसमें तय किया गया है कि आगामी चुनाव में (uttar pradesh assembly elections 2022) चुनाव राष्ट्रवाद, राम मंदिर, जनसंख्या बिल, गौरक्षा और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर ही लड़ा जाएगा, साथ ही संघ और संगठन सरकार की छवि चमकाने का काम करेंगे।

राजधानी के आशियाना इलाके में सीएमएस सभागार में हुई समन्वय बैठक में सरकार के काम की समीक्षा की गई। बैठक में संघ, संगठन और सरकार के कामकाज को लेकर चर्चा हुई, साथ ही सूबे में संघ की भूमिका पर भी बात हुई। यूपी में कोरोना महामारी के प्रबंधन और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर भी मंथन किया गया। चर्चा पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की नाराजगी दूर करने पर भी हुई। बैठक में सरकार और संगठन को आपसी तालमेल बनाकर विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। संघ की इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल हुए। सह सरकार्यवाह अरुण कुमार को बीजेपी में समन्वय की जिम्मेदारी मिलने के बाद बीजेपी और संघ की यह पहली बैठक थी। हर छह महीने में यह बैठक होती है। इसमें सभी संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री शामिल होते रहे हैं।

यह भी पढ़ें : अखिलेश के हुए बाबा साहब, माया के लिए ब्राह्मण पूज्य तो भाजपा अपना रही लोहिया का आदर्श

सलाह- मतभेद भूलकर चुनावी तैयारियों में जुटें
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भाजपा की कोर कमेटी के सामने साफ कर दिया है कि 2022 में यूपी में भाजपा को हर हाल में सरकार बनानी है। इसके लिए जरूरी है कि आंतरिक कलह को भूल कर एक साथ चुनावी अभियान में जुट जाएं। क्योंकि, अब वक्त शिकवा-शिकायतों का नहीं है। आपसी मतभेद भुलाकर जनता तक सरकार की उपलब्धियों को बतायें। जनता को यह भी समझाया जाए कि सरकार ने अपने संकल्प पत्र के अधिकतर वादों को पूरा किया है, दोबारा मौका मिलता हौ तो अधूरे काम भी पूरा कर दिए जाएंगे।

गुरु पूर्णिमा पर बीजेपी का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम
संघ ने 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर गुरु दक्षिणा कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया है। तय हुआ है कि इस बार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बूथ स्तर तक बीजेपी साधु-संतों, पुरोहित और पुजारियों को सम्मानित करेगी। इसमें पार्टी के नेता-कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस अभियान से गांव के पुरोहित, छोटे बड़े मंदिर के पुजारी समेत साधु-संतों को सम्मानित किया जाएगा।


यह भी पढ़ें : पार्टी गठन के 15 साल बाद सुभासपा को मिली पहली जीत, पूर्वांचल की 100 सीटों पर 'राजभर' का प्रभाव