
नया बिजली कनेक्शन के लिए जरूरी दस्तावेज: जानिए प्रक्रिया, शुल्क और नियम फोटो सोर्स :Social Media
UP Electricity New Connection 2025: उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करना अब पहले से अधिक पारदर्शी और सरल हो गया है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, घरेलू, व्यावसायिक, कृषि और औद्योगिक उपयोग के लिए बिजली कनेक्शन के आवेदन हेतु कुछ अनिवार्य दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इन दस्तावेजों की पूर्ति किए बिना नया कनेक्शन संभव नहीं है। आज हम जानेंगे कि नए बिजली कनेक्शन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं, आवेदन प्रक्रिया क्या है, कितना शुल्क देना होता है, और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
1. पहचान प्रमाण (Identity Proof) (इनमें से कोई एक):
4. एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र): यदि संपत्ति किराए पर है या संयुक्त स्वामित्व में है तो मकान मालिक या सह मालिक से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) जरूरी है।
5. पासपोर्ट साइज फोटो: 1 या 2 हालिया रंगीन पासपोर्ट फोटो
6. संपत्ति का यूनिक नंबर/खाता संख्या: नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा दिया गया यूनिक आईडी या खसरा-खतौनी
7. अन्य दस्तावेज (विशेष परिस्थितियों में): वैध विद्युत अनुबंध या पुराना कनेक्शन नंबर (यदि दोबारा आवेदन कर रहे हों)
8. उद्योगों के लिए उद्योग आधार या जीएसटी प्रमाणपत्र
| प्रकार | न्यूनतम लोड | अनुमानित शुल्क (रु.) |
| घरेलू | 1–5 kW | ₹1000 – ₹3000 |
| वाणिज्यिक | 1–10 kW | ₹3000 – ₹8000 |
| कृषि (ट्यूबवेल) | 3–10 HP | ₹2000 – ₹7000 |
| औद्योगिक | 10–75 kW | ₹10,000 से अधिक |
नोट: यह शुल्क अलग-अलग डिस्कॉम (जैसे PUVVNL, MVVNL, DVVNL, PVVNL) और लोड पर निर्भर करता है।
Updated on:
09 Jul 2025 02:01 am
Published on:
09 Jul 2025 02:01 am
