4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऊर्जा मंत्री ने उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण, राजभवन के बिजली अधिकारियो को जमकर लगाई फटकार

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने राजभवन स्थित विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान काफी खामिया मिलने पर उन्होने अधिकारियों को जमकर फटकारा।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dinesh Mishra

Jun 06, 2022

AK Sharma Urja Mantri UP File Photo

AK Sharma Urja Mantri UP File Photo

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा ने आज राजभवन स्थित विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लॉग बुक, विद्युत लोड व डिस्पैच को परखा तथा ट्रांसफार्मर और अन्य विद्युत उपकरणों के रख-रखाव को देखा। विगत कुछ दिन पहले ट्रांसफार्मर के जलने और बिजली ट्रिपिंग की वास्तविकता का संज्ञान लेकर उन्होंने अधिकारियों को सचेत किया है कि बिजली के तारों व ट्रांसफार्मर में लगी होर्डिंग्स व अन्य सामग्री को तत्काल हटाया जाए। साथ ही तारों को छूती हुई पेड़ों की शाखाओं की भी छटनी की जाय, जिससे कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में बाधा उत्पन्न ना हो।

विद्युत के जर्जर व झूलते तार/पोल को ठीक कराना प्राथमिकता

उन्होंने विद्युत परिसर में बेहतर साफ-सफाई तथा उपकरणों व ट्रान्सफारमर्स के पास कूड़ा/कचरा आदि ना जमा हो,इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विद्युत के जर्जर व झूलते तार/पोल जनधन व पशुधन हानि के साथ किसी बड़ी दुर्घटना के होने का संकेत देते हैं। या फिर निर्बाध विद्युत आपूर्ति में बाधक बने हुए हैं,जिन्हें तत्काल ठीक किया जाए। इसके लिए प्रोएक्टिव होकर प्रिवेंटिव मेन्टिनेंस पर ध्यान दें।

उपभोक्ताओं की शिकायत को तत्काल दूर करें

मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों व समस्याओं का आसान तरीके से समाधान किया जाए। किसी भी कार्य को लटकाने, टालने व इसके क्रियान्वित होने में जानबूझकर देरी करना विभाग के साथ-साथ स्वयं के भी हित में नहीं है। इसलिए सभी अधिकारी पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा से कार्यों को समय से पूरा करें। उन्होंने कहा कि बकायेदारों के लाभ के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है, जिसका लाभ उपभोक्ताओं को दिया जाए। इसकी जानकारी के लिए विद्युत कार्यालयों में प्रचार-प्रसार भी कराया जाए।

बिजली विभाग की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाए
ऊर्जा मंत्री ने निर्देशित किया है कि 'संभव' की निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सोमवार को सभी अधिशासी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता अपने स्तर से लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए अपने क्षेत्रों में जनसुनवाई करेंगे इसी प्रकार मंगलवार को सभी डिस्कॉम के एमडी भी अपने क्षेत्रों में जनसुनवाई करेंगे तथा लोगों की समस्याओं व शिकायतों का समाधान करेंगे।

यह भी पढे:VVIP कार्यक्रम: कमिश्नरेट लखनऊ की यातायात में बड़ा बदलाव, 8 सड़कों पर नहीं जा सकते लोग

Story Loader