
Bhagya Laxmi Yojana यूपी सरकार ने नवजात कन्याओं को लेकर एक बहुत ही अच्छी योजना की शुरुआत की है। जिससे लड़कियों के भविष्य को काफी मदद मिलेगी और गर्भपात की समस्या भी बहुत हद तक कम हो जाएगी। यूपी सरकार की भाग्यलक्ष्मी योजना बेटी यानी कि लक्ष्मी के लिए सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजना। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को सहायता प्रदान करना है जिसमें लड़की के जन्म से लेकर उसकी शादी तक के ऊपर होने वाले खर्च और जरूरतों को पूरा किया जा सके और उनके माता-पिता को बेटी की शादी तक किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।
लिंगानुपात कम करने के लिए है योजना
यूपी सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में बालिकाओं के लिंगानुपात को कम करने का है। बता दें कि लड़कों की अपेक्षा में लड़की की संख्या दिन पर दिन कम होती जा रही है। इसको ध्यान में रकते हुए सरकार ने भाग्य लक्ष्मी योजना की शुरुआत की। प्रदेश के बहुत से गरीब परिवार पैसे की तंगी की वजह से या तो लड़कियों को पैदा नहीं करते हैं या फिर उनकी हत्या गर्भ में ही कर देते हैं जिस कारण से लड़कों की अपेक्षा लड़कियों की संख्या काफी ज्यादा कम होती जा रही है। जिसे दूर करने के लिए सरकार ने भाग्य लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है।
इस तरह मिलेगा योजना का लाभ
बेटी के जन्म पर 50 हज़ार रुपये का बॉन्ड मिलता है।
बॉन्ड 21 साल में मैच्योर होकर 2 लाख का हो जाता है।
बेटी के पालन-पोषण के लिए जन्म के समय मां को अलग से 5100 रुपए मिलते हैं।
बच्ची के कक्षा 6 में पहुंचती है तो 3 हजार की मदद दी जाती है।
इसके बाद कक्षा 8 में 5000 की मदद सरकार द्वारा दी जाती है।
बेटी के दसवीं कक्षा में पहुंचने पर 7 हजार की मदद दी जाती है।
इंटर में 8 हजार रुपये बेटी के खाते में जमा किए जाते हैं।
इस तरह बेटी की पढ़ाई के दौरान सरकार कुल 23 हजार रुपयों की मदद सरकार करती है।
ये लोग ले सकेंगे योजना का लाभ
यूपी सरकार की इस योजना का लाभ केवल बीपीएल परिवार की बेटियों को ही मिलेगा।
इसके अलावा परिवार की आय प्रति वर्ष दो लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इन शर्तों का पालन करना है जरूरी
भाग्य लक्ष्मी योजना का लाभ उन बेटियों को मिलेगा जिनका जन्म 2006 के बाद हुआ है।
बेटी के जन्म के एक महीने के भीतर आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीयन करना जरूरी है।
इसके साथ ही बेटी की शिक्षा सरकारी स्कूल में होनी चाहिए।
बेटी की शादी 18 साल से पहले नहीं होनी चाहिए।
सरकारी कर्मचारी को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
इन प्रमाण पत्रों का होना अनिवार्य
आय प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
बैंक अकाउंट पासबुक
माता-पिता का आधार कार्ड
मोबाइल नंबर
योजना के लिए ऐसे करें अप्लाई
भाग्य लक्ष्मी योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानि ई-मित्र केंद्र पर जाना होगा। इसके पंजीयन के लिए कोई फीस नहीं लगती। उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र, बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते का होना ज़रूरी है। इसके अलावा आप महिला कल्याण विभाग की वेबसाइट Child And Women Welfare (up.nic.in) पर जाकर भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Published on:
14 Apr 2022 01:17 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
