2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP सरकार ने नौकरियों का ट्वीट किया डिलीट तो सपा-कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- 2 दिन तो पोस्ट करके रखते

UP सरकार के सोशल मीडिया पोस्ट को डिलीट करने के बाद विपक्षी खेमा सरकार पर तंज करते नहीं थक रहा है। इस मामले से बाद अखिलेश यादव और अजय राय ने सरकार को घेरा। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nishant Kumar

May 21, 2025

UP

Ajay Rai and Akhilesh Yadav: File Photo

UP सरकार के आधिकारिक ‘X’ हैंडल से ये पोस्ट चंद मिनटों के बाद भी हटा दिया गया या यूं कहें की डिलीट कर दिया गया। इस पोस्ट के डिलीट होते ही उत्तर प्रदेश का विपक्षी खेमा सरकार पर हमलावर हो गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशान साधा।

अजय राय ने क्या कहा ? 

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर अजय राय ने लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ट्वीट डिलीट करके दो लाख शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर दी। तड़के सुबह सरकार की ओर से इस सूचना को ट्वीट किया गया और दोपहर होते-होते ट्वीट गायब! मानना पड़ेगा कि बेशर्मी और निकम्मेपन में इस सरकार का कोई जोड़ नहीं है।

अखिलेश ने कसा तंज 

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर लिखा कि उप्र में जिस तरह से नौकरियों के बारे में की गयी पोस्ट डिलीट कर दी गयी है, वैसे ही नौकरियाँ भी उप्र से डिलीट कर दी गयीं हैं।लगभग 2 लाख पदों की भर्ती की पोस्ट लगभग 2 दिन के लिए तो पोस्ट करके रखते। नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।

यह भी पढ़ें: मुर्शिदाबाद की घटना और ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अयोध्या में दिया बड़ा बयान

UP सरकार ने पोस्ट किया डिलीट 

UP सरकार ने सोशल मीडिया पलटफोर्म ‘X’ पर बुधवार की सुबह 9 बजे एक प्रतिष्ठित अखबार के ई-पेपर की कटिंग को पोस्ट किया और लिखा कि प्रदेश सरकार जल्द ही शिक्षकों के 1.93 लाख पदों पर भर्ती करने जा रही है। ये भर्तियां तीन चरणों में होंगी। हर चरण में करीब 65 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस संबंध में दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के साथ हुई प्रेजेंटेशन, अपरबेसिक बोर्ड की बैठक व वार्षिक कार्ययोजना पेश की गई। ये भर्तियां मार्च 2026 तक पूरी कर ली जाएंगी।

Story Loader