
योगी सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद से यूपी में कई बदलाव देखने को मिले। इसी कड़ी में अब सरकार ने ग्रामीणों का जीवन और आसान करने की दिशा में कदम उठाया है। दरअसल योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पालयट प्रोजेक्ट के जारिए गांवों में भरपूर घरेलू गैस, खाद और बिजली देने का फैसला किया है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। जिसके तहम सबसे पहले पायलट प्रोजेक्ट के लिए प्रयागराज जिले की ग्राम सभा मंदरदेह मार्फी को चुना गया है। यहां 0.573 हेक्टेयर में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा बहुउपयोगी गोबर गैस प्लांट की स्थापना का काम शुरू किया गया है।
कुल 3.32 करोड़ की लागत से होगा तैयार
बता दें, गोबर गैस प्लांट लगने के बाद ग्रामीण परिवारों को घरेलू गैस ईंधन, गांव को बिजली, वाहनों को चलाने के लिए गैस सिलेंडर और जैविक खेती के लिए जैविक खाद मिल सकेगी। वहीं इसे तैयार करने में कुल 3.32 करोड़ की लागत आएगी। 5000 गोवंशों के गोबर पर इस पायलट प्रोजेक्ट को ड्राफ्ट किया गया है। वहीं उप्र खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड पायलट प्रोजेक्ट की सफलतापूर्वक स्थापना और संचालन के बाद राज्य के अन्य जनपदों में भी इस प्रोजेक्ट को बड़ी संख्या में शुरू किया जाएगा।
लघु उद्योग निगम कानपुर करेगा पहल
गौरतलब है कि उप्र लघु उद्योग निगम कानपुर ने 720 क्यूविक मीटर गैस उत्पादन के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। रिपोर्ट के मुताबिक गैस के साथ ही प्रतिदिन करीब 5.4 टन जैविक खाद का उत्पादन करने की बात कही गई थी। वहीं परियोजना की कुल लागत 3.32 करोड़ रुपये प्रस्तावित थी। बता दें कि प्लांट लगने के बाद से उत्पादित गैस से 400 घरों को ईंधन गैंस मिलेगा। इसके साथ ही बायोगैस से बिजली का उत्पादन भी होगा। शुक्रवार को काम शुरू करने के लिए बजट दिया गया है। इससे प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप में 200 लोग रोजगार से जुड़ेंगे।
Published on:
14 May 2022 10:22 am

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
