4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलनाडु की राह पर उत्तर प्रदेश, 10 रुपए में किसानों को मिलेगा भरपेट खाना, मार्च से शुरू होगी सुविधा

तमिलनाडु की अम्मा कैंटीन की तर्ज पर अब प्रदेश के मंडियों में मात्र 10 रूपए में भोजन मिलेग।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Jan 03, 2018

lucknow

लखनऊ. तमिलनाडु की अम्मा कैंटीन की तर्ज पर अब प्रदेश के मंडियों में मात्र 10 रूपए में भोजन मिलेग। यह सुविधा मार्च के अंत तक शुरू की जाएगी। प्रदेश में इस सुविधा के अंतर्गत किसानों को 10 रूपए में भरपेट गरमागरम भोजन मिलेगा। इसके लिए किसानों को कूपन लेना पड़ेगा जिसके बदले में उन्हें भरपेट भोजन मिलेगा।

यह भी पढ़ें - नशा सुंघाकर किशोरी से किया था रेप, 24 घंटे बाद मिली आरोपी की लाश, देखें वीडियो

किसान थाली के नाम से शुरू हुई योजना

यह योजना सबसे पहले पीलीभीत मंडी में शुरू की गई है। मंडी परिषद में इस योजना का नाम किसान थाली रखा गया है। किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के सरकार के संकल्प के तहत प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर आगामी मार्च में यह सुविधा प्रदेश की सारी मण्डियों में शुरू करने की सरकार की योजना है।

यह भी पढ़ें - योगी सरकार ने जारी किया मदरसों में छुट्टियों का नया कैलेंडर, अब हिंदू त्योहारों पर भी करनी होगी छुट्टी

सूत्रों बताते हैं कि मंडियों में भरपेट गरमागरम भोजन देने की यह सुविधा अनवरत चलती रहे, इसके लिए मण्डी परिषद ने एक फूलप्रूफ योजना भी तैयार की है। इसके अंतर्गत 'किसान थाली' मुहैया कराने वाली एजेंसी को कच्चे माल के लिए मंडी समितियों से नियिमत रूप से अनुदान प्राप्त होता रहेगा।

यह भी पढ़ें - मजदूरों के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, बेटी की शादी की टेंशन खत्म, बच्चों को मिलेगी उच्च शिक्षा

जानकार बताते हैं कि प्रदेश में इस समय दो सौ छोटी-बड़ी मंडियां हैं। औसतन हर मण्डी में 50 से 70 किसान प्रतिदिन फसल बेचने आते हैं। उनके लिए 'किसान थाली' की व्यवस्था की जानी है।

यह भी पढ़ें -सात घंटे में लखनऊ से दिल्ली पहुंचाएगी तेजस एक्सप्रेस, विमान जैसी खूबियों से लैस होगी इंडियन रेलवे की यह ट्रेन

यह भी पढ़ें - निकाय में हार के बाद एक्शन में आई मायावती , युवाओं के जरिए भाजपा से करेंगी मुकाबला

Story Loader