5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरात्र में सभी शक्तिपीठों को 24 घंटे बिजली देगी योगी सरकार, श्रद्धालुओं के लिए रहेंगे ये खास इंतजाम

नवरात्र पर शक्तिपीठों व मंदिरों पर साफ-सफाई, स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था रहेगी दुरुस्त, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Sep 21, 2017

navratri 2017

लखनऊ. आज से नवरात्र शुरू हो गए हैं। देश भर में श्रद्धालु माता के नौ स्वरूपों की पूजा कर रहे हैं। शक्तिपीठों के दर्शन को जा रहे हैं। शक्तिपीठ जाने वाले माता के भक्तों को कोई कष्ट न हो इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सभी शक्तिपीठों पर नवरात्र भर 24 घंटे बिजली देने का निर्देश दिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने शक्तिपीठों पर साफ-सफाई, स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिवहन की हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

उत्तर प्रदेश के उर्जा मंत्री व राज्य सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार यूपी के सभी शक्तिपीठों व देवी मंदिरों में आने वाले दर्शनार्थियों और श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराएगी। श्रीकांत शर्मा ने बताया कि इसके लिए सभी जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्साधिकारियों, नगर आयुक्तों व स्थानीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है कि वह शक्तिपीठों पर आने वाले श्रद्धालुओं पूरा ध्यान रखें। इस दौरान राज्य सरकार के प्रवक्ता ने अपील करते हुए कहा है कि शक्तिपीठों व देवी मंदिरों में पालीथिन व प्लास्टिक का न किया जाए।

क्या हैं व्यवस्थाएं
उत्तर प्रदेश के सभी शक्तिपीठों पर 24 घंटे निर्बाध रूप से बिजली मिले, इसके लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था की गई है। शक्तिपीठों पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन विभाग ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। प्राइवेट वाहनों पर भी पुलिस की नजर रहेगी, ताकि वे श्रद्धालुओं का शोषण न कर सकें। जिन शक्तिपीठों में नदी व सरोवर हैं (जैसे कि नैमिषारण्य), वहां हर वक्त गोताखोर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा शिविरों में पर्याप्त दवा व डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। जिला प्रशासन को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह ख्याल रखे कि मंदिरों व शक्तिपीठों के आस-पास प्रदूषित खाद्य सामग्री न बिकने पाए।

इन शक्तिपीठों को मिलेगी 24 घंटे बिजली
विंध्याचल धाम
देवीपाटन
शाकुंभरी देवी
कड़ा शीतलाधाम
ललिता देवी (नैमिषारण्य) अलोपी देवी
खेमकली देवी
इनके अलावा भी उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में शक्तिपीठ व देवी मंदिर हैं, जहां राज्य सरकार 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराएगी।