16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Lok Sabha Election 2024: डिंपल यादव के साथ जनसभा में दिखीं अखिलेश यादव की बेटी अदिति, क्या राजनीति में होगी एंट्री?

UP Lok Sabha Election 2024: मैनपुरी के कुसमरा इलाके में आयोजित जनसभा में अदिति यादव अपनी मां डिंपल यादव के साथ नजर आईं। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि अदिति यादव की जल्द ही राजनीति में एंट्री हो सकती है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Mar 19, 2024

UP Lok Sabha Election 2024 Akhilesh Yadav's daughter Aditi will entry politics seen a public meeting with mother Dimple Yadav UP Lok Sabha Election 2024 Akhilesh Yadav's daughter Aditi will entry politics seen a public meeting with mother Dimple Yadav

UP Lok Sabha Election 2024

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को रणभेरी बज चुकी है। सभी राजनीतिक दल प्रचार- प्रसार में जुट गए हैं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने एक बार फिर मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha) से डिंपल यादव (Dimple Yadav) को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद से ही डिंपल यादव मैनपुरी क्षेत्र में सक्रिय हो गई हैं। डिंपल यादव लगातार जनसभाएं और रोड- शो निकाल कर रहे हैं। इसी बीच डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव की फोटो सामने आई है। इसके बाद से अदिति यादव के राजनीति में एंट्री को लेकर कयासबाजी शुरु हो गई है।

मैनपुरी के कुसमरा में सोमवार को सपा की ओर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। सपा सांसद डिंपल यादव कार्यकर्ताओं का संबोधित करने पहुंची। इस दौरान उनकी बेटी अदिति यादव (Aditi Yadav) भी नजर आई। वह अपनी मां डिंपल यादव के साथ ही यहां पहुंचीं थीं। जब मां डिंपल यादव ने जब कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तो वह बड़े गौर से भाषण को सुन रही थीं। इसके बाद से कहा जा रहा है कि राजनीति में कदम रखने से पहले अदिति यादव तैयारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: दामाद को मैदान में देख ससुर हटे पीछे, अब मिश्रिख लोकसभा सीट पर बहनोई और साले के बीच होगा सीधा मुकाबला

सैफई परिवार से मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने राजनीति में कदम रखा था। इसके बाद उनके भाई शिवपाल सिंह यादव और प्रो.रामगोपाल यादव भी राजनीति में आए। फिर नंबर आया दूसरी पीढ़ी यानी बेटे अखिलेश यादव और भतीजे धर्मेंद्र यादव का। इसके बाद बहू डिंपल यादव भी सियासत में उतर आईं। तीसरी पीढ़ी के रूप में मुलायम सिंह के पोते तेजप्रताप यादव ने मैनपुरी से 2014 के लोकसभा उप चुनाव में जीत हासिल कर सांसद बने। इसके बाद लगभग एक दशक के बाद सैफई परिवार से अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव राजनीति में कदम रखेंगी।