
जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण देते हुए।
UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य पाल गंगवार जयनारायण के.के. सी. पीजी कॉलेज में निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त कक्षों में जाकर निरीक्षण किया और आये हुए प्रशिक्षणार्थियों से संवाद भी किया। इसके साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि आज दिनांक 10 मई को के.के. सी. पीजी कालेज में आयोजित होने वाला मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि सुबह 11:30 बजे प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। अतः सभी निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मिकों ने समय पर पहुँच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: बागियों पर बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, बेटे के साथ माता पिता को किया पार्टी से बाहर
लापरवाही को नहीं किया जाएगा बर्दास्त
नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल, सम्पन्न कराये जाने हेतु के0के0सी0 में चल रहे मतगणना कार्मिको के प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी कार्मिक गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करे। कोई भी संशय हो तो उसको क्लियर कर ले। मतगणना की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
Updated on:
10 May 2023 05:46 pm
Published on:
10 May 2023 05:43 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
