9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बावरिया गिरोह की 8 महिलाएं चार युवक और 6 बच्चे गिरफ्तार, 1 लाख 43500 नगद बरामद

पकड़े गए बदमाशों में 8 महिलाएं, 4 पुरुष और 6 बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने 11 लूट और डकैती की घटनाओं का खुलासा करते हुए बदमाशों के कब्जे से लूट के जेवरात बरामद करने का दावा किया है।

3 min read
Google source verification

image

Sudhir Kumar

Sep 03, 2016

Bawariya Giroh Robbers Arrested in Malihabad

Bawariya Giroh Robbers Arrested in Malihabad

लखनऊ. राजधानी की मलिहाबाद पुलिस ने बावरिया गिरोह के 18 बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पकड़े गए बदमाशों में 8 महिलाएं, 4 पुरुष और 6 बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने 11 लूट और डकैती की घटनाओं का खुलासा करते हुए बदमाशों के कब्जे से लूट के जेवरात, 1 लाख 43 हजार 500 रूपए नगद बरामद करने का दावा किया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है। पकड़े गए बदमाश लक्जरी कारों से चलते थे पुलिस ने दो चोरी की कार भी बरामद की हैं।

थाना प्रभारी मलियाबाद राम आशीष उपाध्याय ने बताया बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान मिर्जागंज चौराहे पर 2 गाड़ियां लखनऊ की तरफ से आती दिखाई दीं। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने जब उनसे नाम पता पूछा गया तो अपराधियों ने खुद को बावरिया गिरोह के सदस्य बताया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में 8 बच्चे भी शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोग बावरिया गिरोह के हैं हमारे कुछ साथी लखनऊ में पकड़े गए तो हम लोग अपने परिवार के साथ जिले से भाग रहे थे लेकिन हत्थे चढ़ गए।
Bawariya Giroh Robbers Arrested in Malihabad
महिलाएं रैकी कर करवाती थी लूट

पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि हम सभी गांवों में घूमकर रैकी करते थे इसके बाद रात में आदमियों के साथ घरों में लोगों को बंधक बनाकर उन्हें मारपीट कर लूटते थे। इसके अलावा घरों का ताला तोड़कर लोगों चोरी भी करवाते थे। औरतें गांव में घूम पकड़े गए लुटेरे कई दिनों से लखनऊ शहर और ग्रामीण इलाकों में लूट, चोरी, टप्पेबाजी करके रुपये हड़प रहे थे। कुछ घटनाओं की तारीख जगह भूल गए हैं।

यह सामान हुआ बरामद
पकड़े गए गिरोह के पास से लाखों रुपये के जेवरात और नगदी मिली है। इसमें 1,43,500 रुपये नगद, तीन सोने की चेन, 8 अंगूठी, दो झुमकी, 6 मंगलसूत्र, 5 नाक की कील, दो लटकन, 3 हार, 3 कुंडल, 9 टफ्स, 24 चांदी के पायल, दो हाथ के फूल, एक बालों की क्लिप, 20 बिछिया, 4 रबू, एक ब्रेसलेट, आठ अंगूठी, एक सोने का पैटर्न और दो लक्जरी कारें बरामद हुई हैं।
Bawariya Giroh Robbers Arrested in Malihabad
यहां की वारदातें काबूली
-पूछताछ में आरोपियों ने बताया पिछले दिनों 18 जुलाई को साहिला मऊ में हारून के घर में चोरी की थी जिसमें 50000 रुपये मिला था।
-25 जुलाई को मुजासा गांव में साबिर अली के घर में चोरी में 50000 रुपये मिला था।
-6 अगस्त की रात में हरदोईया लाल नगर में संतराम के घर में घुसकर 65000 रुपये और जेवरात लूटे थे।उसी गांव के राम कुमार के घर चोरी में कुछ जेवर मिले थे।
-20 अगस्त की रात को टिकरी कलां गांव में श्रीदेवी के घर से कुछ रुपया मिला था।
-9 अगस्त को हटौली गांव के नबी हसन व ग्राम अमानीगंज में विपिन के भाई के घर में घुस कर बंधक बनाकर नगद और रुपए लूटे थे। इसके अलावा कई घटनाएं आरोपी भूल गए।
Bawariya Giroh Robbers Arrested in Malihabad
गिरोह के यह बदमाश हुए गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मुकेश बाबरिया निवासी गाडोकी खुर्द थाना सेक्टर-10 गुड़गांव, हालपता ग्राम क्रेन नरवाना हरियाणा, धर्मेंद्र निवासी ब्लॉक नंबर-7 नजफगढ़ नई दिल्ली, पप्पू सिंह बावरिया निवासी नया रोशनपुरा जेड ब्लॉक थाना नजफगढ़ नई दिल्ली, राकेश बाबरिया निवासी हरैया पुवायां शाहजहांपुर, विमला देवी, सोनू देवी निवासी देवरिया पुवायां शाहजहांपुर, संगीता, सुनीता निवासी ज्वालापुर हरिद्वार, मनीषा निवासी अलवर थाना एमआई एरिया अलवर राजस्थान, सावित्री निवासी नया रोशनपुरा जेड ब्लॉक नजफगढ़ नई दिल्ली, कंचन निवासी नडोली खुर्द थाना सेक्टर-10 गुड़गांव हरियाणा, पिंकी निवासी बजरंग कॉलोनी थाना धोलपुर राजस्थान बताया है। गिरोह में 6 बच्चे भी शामिल हैं।
Bawariya Giroh Robbers Arrested in Malihabad
इस पुलिस टीम ने पाई सफलता

बावरिया गिरोह को पकड़ने में थाना प्रभारी मलिहाबाद राम आशीष उपाध्याय के निर्देशन में वरिष्ठ उप निरीक्षक अमरनाथ यादव, उप निरीक्षक राधेश्याम, धर्मपाल सिंह, कांस्टेबल रामदेव प्रजापति, बृजभान सिंह, अनूप सिंह, अनुराग यादव, रामस्वरूप चौधरी, प्रदीप कुमार, अलाउद्दीन, अनूप सिंह, ओम प्रकाश यादव और महिला कांस्टेबल रिचा सिंह की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़ें

image