
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। up police भर्ती और पदोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश दरोगा - 2018 और यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती- 2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगने की पूरी तैयारी कर ली है। जल्द ही उप निरीक्षक (एसआई) के लगभग 5000 और कांस्टेबल के 42000 पदों पर भर्ती के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही पीएसी के लिए 18000 कांस्टेबलों की भर्ती की जानी है। इन्हें पीएसी के राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) और स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में भेजा जाएगा।
यूपी में पुलिस भर्ती के कहां और कितने हैं पद
2018 में यूपी पुलिस ने पहले चरण में जिन पदों पर भर्ती करने की योजना बनाई है उसके मुताबिक पुरुष एवं महिला एसआई के नए 5000 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इसके अलावा यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 42000 पदों पर भर्ती की जाएगी। पीएसी में भी 18000 कांस्टेबलों को भर्ती की जाएगी।
उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती के लिए योग्यता
उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुरुष एसआई एवं समकक्ष और महिला एसआई एवं समकक्ष के के पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी भी विषय में ग्रेजुएट निर्धारित कर रखी है। जबकि, पुलिस कांस्टेबल यानी सिपाही के पद पर भर्ती के लिए आवेदक को कम से कम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी को शारीरिक रूप से फिट होना चाहिए। उसकी लंबाई,वजन और सीना पुलिस भर्ती नियमावली के अनुरूप होना चाहिए।
सिपाही भर्ती प्रक्रिया
प्राप्त आवेदन पत्रों में सुयोग्य पाए गए सिपाही पर के उम्मीदवारों को लिखित ऑनलाइन परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन शारीरिक क्षमता परीक्षण, शारीरिक मानक परीक्षण, चिकित्सा परीक्षण, लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड करेगा। लेकिन परीक्षा का आयोजन निजी एजेंसियों के जिम्मे होगा। यानी प्रश्नपत्र यूपी पुलिस उपलब्ध करवाएगा और ऑनलाइन परीक्षा के लिए कंप्यूटर निजी एजेंसियां देंगी।
कांस्टेबल भर्ती के नियम
यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए पहले दसवीं पास के लिए 100 अंक, 12वीं पास के लिए 200 अंक और शारीरिक दक्षता के लिए 200 अंक दिए जाने की व्यवस्था थी। यूपी पुलिस ने अब इस व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। नए नियम के अनुसार अब केवल लिखित परीक्षा होगी। उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा भी पास करनी होगी। लेकिन, शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंक अब मुख्य परीक्षा के अंक में नहीं जुड़ेगे। इसे केवल पास करना भर पर्याप्त होगा। लेकिन, यदि इसमें फेल हो गये तो भर्ती प्रक्रिया से बाहर होना पड़ेगा। लिखित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी और इसका अनुपात भर्ती बोर्ड तय करेगा।
कांस्टेबल के लिए आयु सीमा
यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती होने के लिए पुरुष के लिए 18 से 22 वर्ष और महिलाओं के लिए 18 से 25 वर्ष आयु होनी चाहिए। जबकि दरोगा के पद पर भर्ती के लिए उम्र सीमा 25 साल तक है। एससी, एसटी, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। ( यह उम्र छूट यूपी निवास स्थान के लिए ही वैध है)
यूपी पुलिस भर्ती 2018 के लिए शारीरिक मानक
यूपी पुलिस भर्ती 2018 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ के मानक अब पहले से कड़े कर दिए गए हैं। पुरुष वर्ग में 4.8 किलोमीटर की दौड़ अब 27 मिनट की बजाय 25 मिनट में पूरी करनी होगी। इसी तरह महिला वर्ग में 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट की बजाय 14 मिनट में पूरी करनी होगी। पुरुष आवेदकों के लिए शारीरिक योग्यता इस प्रकार है- ऊंचाई- 168 सेमी (160 सेमी केवल एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए), वजन- ऊँचाई के अनुसार लेकिन आवश्यक न्यूनतम 50 किलोग्राम, छाती- 79 सेमी (77 सेमी केवल एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए) 5 सेमी फुलाव अनिवार्य है। जबकि, महिला आवेदकों के लिए ऊंचाई- 152 सेमी (147 सेमी केवल एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए) वजन- ऊँचाई के अनुसार न्यूनतम 40 किलो आवश्यक है।
यूपी पुलिस के सिपाही की सैलरी
यूपी में कांस्टेबल वेतनमान रु-5200-20,200 / - + ग्रेड-पे रुपये 2000 / - है जबकि उप निरीक्षक यानी एसआई का वेतनमान रु- 9300-34800 / - + ग्रेड वेतन 4,200 / - है।
उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती 2018 की अधिक जानकारी के लिए Offical website - www.uppbpb.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
Updated on:
02 Jan 2018 01:04 pm
Published on:
02 Jan 2018 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
