तस्वीरों में देखिये महिला के साथ कैसे रंगरलियां मानते नजर आये दरोगा जी!
ताजा मामला चारबाग इलाके का है जहां फुटओवर ब्रिज पर नशे में धुत एक दरोगा जी महिला के साथ रंगरलिया मनाते नजर आए। दरोगा की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया।
लखनऊ. सूबे में बेखौफ हो चुकी खाकी लगातार पुलिस विभाग की धज्जियां उड़ा रही है। इसके चलते सरकार और पुलिस विभाग की लगातार किरकिरी हो रही है। अभी पिछले दिनों हरदोई कोतवाली के अंदर पुलिस ने चोर पर जमकर पट्टे बरसाकर पूरे थाने की खूब फजीहत कराई थी। इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद एक दरोगा ने नंगे होकर अपने शरीर पर महिला से तेल की मालिश करवाई, इतना ही नहीं पुलिस वसूली के लिए भिड़ी तो रात में वसूली और थाने के अंदर पैर दबवाने के मामले में भी कई पुलिसकर्मी निलंबित हो चुके हैं लेकिन फिर भी वर्दीधारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- होटल में चल रहा था हाई प्रोफाईल सेक्स रैकेट, 7 लड़कियों के साथ रंगरलियां मानते मिले युवक ताजा मामला चारबाग इलाके का है जहां फुटओवर ब्रिज पर नशे में धुत एक दरोगा जी महिला के साथ रंगरलिया मनाते नजर आए। लोगों के मुताबिक, दरोगा ने सार्वजानिक स्थान पर महिला के साथ जहां अशील बातें की वहीं, महिला का मशीन पर वजन भी कराया। दरोगा की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है हरिशंकर सिंह नाम के यह दरोगा जी 2007 बैच के हैं। वह जीआरपी लखनऊ में सिपाही और दीवान रह चुके हैं। इसके अलावा नाका, सआदतगंज, इंदिरानगर थानों पर वर्ष 2010 से 2016 तक सेवा दे चुके हैं। इस बीच दो बार सस्पेंड और लाईन हाजिर भी हो चुके हैं। इस समय शहर कोतवाली हरदोई में तैनात हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, चारबाग फुट ओवरब्रिज पर देह व्यापार का धंधा करने वाली महिलाएं शाम होते ही खड़ी हो जाती हैं। यहां पैदल निकलने वालों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाएं युवकों को अपने जाल में फंसाकर तरह-तरह के बहाने बनाकर उनसे गलत काम करने का दबाव डालती हैं। लोगों का कहना है कि शाम होते ही जिस्म की मंडी गुलजार होने लगती है। बताया जाता है यहां नेपाली लड़कियां देह व्यापार में लिप्त हैं। महिलाओं के संगठित गिरोह और आशिक मिजाज युवकों के बीच हर रोज यहां महिलाओं को अपने रात की रानी बनाने के लिए मोलभाव का सिलसिला चलता है।