सभी डिस्कॉम, जोन और जिले स्तर पर 24 घंटे संचालित होने वाले कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि विद्युत व्यवधानों और शिकायतों को अति शीघ्र दूर किया जा सके। इसके अलावा, झांसी के चीफ इंजीनियर को कार्यों के प्रति उदासीनता एवं घोर लापरवाही पर तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति न दे पाने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी क्षेत्रों को निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।