
यूपी की रोडवेज बसों में अब बिना टिकट यात्रा नहीं होगी। जो भी यात्री बिना टिकट के पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ FIR की जाएगी और टिकट के मूल्य का 10 गुना जुर्माना भी लगाया जाएगा।
यात्रियों की भी होगी जिम्मेदारी
पहले जब भी कोई यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा जाता था तो ड्राइवर पर कार्रवाई की जाती थी। परिवहन निगम ने अब ड्राइवर के साथ यात्रियों पर भी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। अगर कोई भी यात्री बिना टिकट पकड़ा जाएगा तो ड्राइवर के साथ उस यात्री से टिकट जितने रुपए का होगा उसके मूल्य का 10 गुना पैसा लिया जाएगा और FIR अलग से होगी।
टिकट जांच का भी बनेगा वीडियो
रोडवेज बसों में समय समय पर नियम बनाए जाते हैं। अभी भी 50 रुपये से कम किराया होने पर उसका दस गुना जुर्माना लगता है। इसके बाद भी बसों में बिना टिकट यात्रा के यात्री घूम रहे हैं। ठंड के दिनों में ज्यादा लोग बस से आते जाते हैं कई लोग बिना टिकट ही सफर कर लेते हैं। ऐसे में अब परिवहन निगम के लोग बसों को रोककर टिकट चेक करेंगे और साथ में वीडियो भी बनाएंगे।
यह भी पढे़ं: Linkedin पर फर्जी नौकरी देने वाले रैकेट का भंडाफोड़
जुर्माने से बढ़ेगी रोडवेज बसों की आय
जुर्माना के पैसे सीधे डिपो में जमा कराए जाएंगे। रोडवेज की आय बढ़ाने और बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की हेड अन्न पूर्णा गर्ग ने सभी अफसरों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। बिना टिकट यात्रा को लेकर मुख्यालय लखनऊ से भी ऑर्डर आ चुके हैं यह नियम जल्द ही रोडवेज बसों में लागू हो जाएगा।
Published on:
20 Dec 2022 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
